न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय महिला टीम ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, आफरीदी के निशाने पर भारत, गंभीर ने धोनी...

यास्तिका भाटिया (64) और शेफाली वर्मा (56) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को हारुप पार्क में खेले गए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 26 Sep 2021 8:45:28

भारतीय महिला टीम ने रोका ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ, आफरीदी के निशाने पर भारत, गंभीर ने धोनी...

यास्तिका भाटिया (64) और शेफाली वर्मा (56) की बेहतरीन पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने रविवार को हारुप पार्क में खेले गए सीरीज के तीसरे व अंतिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 3 गेंद पहले 2 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का वनडे में लगातार 26 जीत के बाद विजय रथ रुक गया। हालांकि सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेन लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान कंगारू टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन बनाए। ऐश्ली गार्डनर ने 67, बेथ मूनी ने 52, तालिय मैकग्रा ने 47 रन की पारी खेली। झूलन गोस्वामी और पूजा वसत्राकर ने 3-3 और स्नेह राणा ने एक विकेट लिया।

जवाब में भारत के लिए यास्तिका व शेफाली ने करियर का पहला अर्धशतक जमाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की। स्मृति मंधाना ने 22 रन बनाए। बाद में दीप्ति शर्मा ने 31 व स्नेह राणा ने 30 रन का योगदान दिया। आखिरी लम्हों में अनुभवी झूलन ने धैर्य के साथ काम लिया और टीम इंडिया को चौका लगाकर जीत दिला दी। भारत ने पिछला मैच अंतिम गेंद पर गंवाया था।

indian women team,australia,third odi,shahid afridi,india,pakistan,newzealand,ms dhoni,gautam gambhir,sports news in hindi

आफरीदी ने न्यूजीलैंड दौरा रद्द होने के लिए भारत को ठहराया जिम्मेदार!

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड द्वारा दौरा रद्द किए जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी ने भारत पर निशाना साधा है। आफरीदी और क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान ये बयान सामने आया। दरअसल इस बातचीत के दौरान आफरीदी से एक सवाल पूछा गया कि खिलाड़ियों को जो ईमेल जनरेट हुए वो भारत से हुए थे क्योंकि कश्मीर प्रीमियर लीग का उन्हें बहुत बुरा लगा था और उन्होंने इसका हिसाब चुकता किया है?

इस पर आफरीदी ने कहा कि हमें दुनिया को बताना है कि हम भी एक देश हैं और इसके लिए हमें कुछ ऐसे फैसले लेंगे होंगे। हमारी भी कोई इज्जत है। एक देश हमारे पीछे पड़ा हुआ है लेकिन बाकी मुल्कों को भी वो गलती नहीं करनी चाहिए जो वो मुल्क कर रहा है। सभी शिक्षित राष्ट्र हैं और उन्हें भारत जैसा नहीं करना चाहिए। कोई भी दौरा ऐसे नहीं शुरू होता है सुरक्षा को देखकर ही कोई भी दौरा शुरू होता है।

indian women team,australia,third odi,shahid afridi,india,pakistan,newzealand,ms dhoni,gautam gambhir,sports news in hindi

गंभीर ने धोनी को नॉकआउट फेज के लिए दी यह सलाह

पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सलाह दी है। गंभीर ने कहा कि जब चेन्नई नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर लेगी, तो धोनी को चौथे नंबर (सैकंड डाउन) पर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। यूएई में आईपीएल बहाल होने के बाद धोनी शुरुआती दोनों मैच में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ क्रमश: 3 और नाबाद 11 रन बनाए।

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा कि धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए भले ही टीम लक्ष्य का पीछा कर रही हो या फिर पहले बल्लेबाजी कर रही हो। ताकि वे क्रीज पर कुछ समय बिता सकें। मैं सिर्फ यही देखना चाहता हूं, उम्मीद करता हूं ऐसा हो। कप्तान के बारे में सर्वश्रेष्ठ चीज यही है कि यह उसकी इच्छा होती है कि वह जहां चाहे, उस नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है। उल्लेखनीय है कि गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी कर चुके हैं। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने दो बार आईपीएल का खिताब जीता था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत