न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए किया क्वालीफाई

पेरिस ओलम्पिक में टेनिस का खेल भी शामिल हैं, जिसमें भारत भी प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा ले रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 22 Jun 2024 7:43:03

भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए किया क्वालीफाई

ओलंपिक 2024 का आयोजन फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। भारत की नजर इस बार ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने पर है। पेरिस ओलम्पिक में टेनिस का खेल भी शामिल हैं, जिसमें भारत भी प्रतियोगी के तौर पर हिस्सा ले रहा है। इस बड़े इवेंट से पहले भारतीय टेनिस स्टार सुमित नागल ने पुष्टि की है कि उन्होंने आगामी पेरिस ओलंपिक की पुरुष एकल स्पर्धा के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लिया है।

26 साल के सुमित नागल के लिए 2024 सीजन अच्छा रहा है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ में जगह बनायी और वर्ल्ड रैंकिंग में 37वें स्थान पर काबिज अलेक्जेंडर बुब्लिक को शुरुआती दौर में हराकर उलटफेर किया था। उन्होंने इंडियन वेल्स मास्टर्स और मोंटे कार्लो मास्टर्स जैसी एटीपी 1000 स्पर्धा के मुख्य ड्रॉ के लिए भी क्वालीफाई किया था।

सुमित नागल ने दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने इससे पहले 2020 तोक्यो खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया था। वह तोक्यो में दूसरे दौर में पहुंचे थे। नागल ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने आधिकारिक तौर पर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह मेरे लिए एक यादगार क्षण है क्योंकि ओलंपिक मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है। उन्होंने आगे कहा कि तोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेना मेरे करियर का मुख्य आकर्षण में से एक था। इसके बाद से पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना मेरा लक्ष्य था। ओलंपिक में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का इंतजार कर रहा हूं।

अखिल भारतीय टेनिस संघ ने कही ये बात

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने कहा कि आईटीएफ के अनुसार 10 जून को क्वालीफिकेशन के लिए जब खिलाड़ियों की रैंकिंग पर विचार किया गया था तब नागल वैकल्पिक खिलाड़ियों की सूची में थे। रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी पेरिस खेलों में पुरुष युगल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगे। शीर्ष-10 खिलाड़ी होने के नाते बोपन्ना के पास अपना जोड़ीदार चुनने का विकल्प था। एआईटीए ने उनकी पसंद को मंजूरी दे दी और उन्हें बालाजी के साथ जोड़ा। नागल ने इस महीने की शुरुआत में हीलब्रॉन चैलेंजर जीतकर क्वालिफिकेशन की संभावना बढ़ा ली थीं क्योंकि वह एटीपी एकल रैंकिंग के शीर्ष 80 में पहुंच गए थे। हीलब्रॉन की जीत इस सत्र में नागल का दूसरा चैलेंजर खिताब था, उन्होंने इस साल की शुरुआत में चेन्नई चैलेंजर में जीत हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल