न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में, फिर सेमीफाइनल में हारीं सिंधु, इतिहास रचने से चूकीं मनिका

मौजूदा चैंपियन भारत ने शनिवार को एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मेजबान टीम ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Nov 2021 12:11:25

भारत हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में, फिर सेमीफाइनल में हारीं सिंधु, इतिहास रचने से चूकीं मनिका

मौजूदा चैंपियन भारत ने शनिवार को एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मेजबान टीम ने भुवनेश्वर में खेले गए अपने अंतिम लीग मुकाबले में संजय कुमार, अरिजीत सिंह हुंडाल और सुदीप चिरमाको के 2-2 गोल की मदद से पोलैंड को 8-2 से हराया। पहले दो मैच में हैट्रिक बनाने के बाद उप कप्तान संजय (चौथे, 58वें मिनट) ने शानदार फॉर्म जारी रखी, जबकि कनाडा के खिलाफ हैट्रिक करने वाले अरिजीत (आठवें, 60वें मिनट) ने भी लय बरकरार रखी। सुदीप ने 24वें और 40वें मिनट में गोल दागे।

दो अन्य गोल उत्तम सिंह (34वें मिनट) और शरदानंद तिवारी (38वें मिनट) की स्टिक से आए। पोलैंड ने अपने दोनों गोल चौथे और अंतिम क्वार्टर में किए। भारत का सामना अब एक दिसंबर को क्वार्टर फाइनल मंख गत उप विजेता बेल्जियम से होगा। बेल्जियम ने पूल ए में गोल अंतर में मलेशिया को पछाड़ा क्योंकि दोनों टीमों के 7-7 अंक थे। भारत अपने पहले मैच में फ्रांस से 4-5 से हार गया था और दूसरे मैच में कनाडा को 13-1 से हराया।

indian hockey team,pv sindhu,manika batra,junior world cup,indonesian open,world tt championship,sports news in hindi

इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में इंतानोन ने सिंधु को हराया

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा। सिंधु शनिवार को बाली में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन से तीन गेम के संघर्ष में हार गईं। सिंधु ने लगातार चौथी बार अंतिम 4 में मात खाई। वे पिछले सप्ताह इंडोनेशिया मास्टर्स, अक्टूबर में फ्रेंच ओपन तथा टोक्यो ओलंपिक में भी सेमीफाइनल हार गई थीं। तीसरी सीड सिंधु को दूसरी सीड इंतानोन ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए 54 मिनट में 15-21, 21-9, 21-14 से शिकस्त दी।

इस हार के बाद सिंधु का इंतानोन के खिलाफ 4-7 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। सिंधु ने पहला गेम जीतने के बाद दूसरे और तीसरे गेम में समर्पण कर दिया। सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में रजत पदक जीता था। तब वे फाइनल में स्पेन की कैरोलिन मारिन से हार गई थीं। 26 वर्षीय सिंधु फिलहाल विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर हैं।

indian hockey team,pv sindhu,manika batra,junior world cup,indonesian open,world tt championship,sports news in hindi

विश्व टेटे चैंपियनशिप : मिश्रित और महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में हारीं मनिका

भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा हाउस्टन (अमेरिका) में जारी विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने में नाकाम रहीं। पैडलर मनिका को मिश्रित और महिला युगल मुकाबले के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी पदक से सिर्फ एक कदम दूर रह इतिहास रचने से चूक गई। भारत ने विश्व चैंपियनशिप में आज तक कोई पदक नहीं जीता है। मनिका और जी साथियान को मिश्रित युगल स्पर्धा के अंतिम 8 के मुकाबले में जापान के तोमाकाजु हरिमोतो और हिना हयाता के खिलाफ 1-3 (5-11, 2-11, 11-7, 9-11) से शिकस्त झेलनी पड़ी।

मनिका के पास एक और मौका था, लेकिन वे एक बार फिर नाकाम रहीं जब उन्हें और अर्चना कामत को महिला युगल के अंतिम 8 में भी सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। मनिका-अर्चना को लक्जमबर्ग की साराह डि नुटे और नी शिया लियान ने 3-0 (11-1, 11-6, 11-8) से हराया। मनिका ने टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले नेशनल कोच सौम्यदीप रॉय पर आरोप लगाया था कि अपनी एकेडमी की एक खिलाड़ी के क्वालीफिकेशन के लिए उन्होंने उन पर एक ओलंपिक क्वालीफायर मैच हारने के लिए दबाव बनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत