Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: शमी-सिराज के आगे श्रीलंका ने टेके घुटने, 55 रनों पर सिमटी

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 9:08:02

World Cup 2023: शमी-सिराज के आगे श्रीलंका ने टेके घुटने, 55 रनों पर सिमटी

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (2 नवंबर) यानी आज श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय टीम यह उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रन से रौंदकर इस विश्व कप में लगातार 7वीं जीत दर्ज की। इस हार के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

बेहद खराब रही श्रीलंका की शुरुआत

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट पर 357 रन बनाए थे। टीम के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रनों की पारी खेली। जबकि विराट कोहली ने 88 रन और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। । भारत की ओर से रखे गए 358 रन के विशाल लक्ष्य के सामने श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। लंका की टीम 3 रन के कुल स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका की पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर ओपनर पथुम निसंका को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मोहम्मद सिराज का जादू चला। सिराज ने अपने शुरुआत 7 गेंदों पर बिना कोई रन दिए 3 विकेट निकाले। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को एलीडब्ल्यू आउट कर श्रीलंका को दूसरा झटका झटका।
श्रीलंका के दोनों ओपनर खाता भी नहीं खोल सके। आलम यह था कि श्रीलंका ने 3 के कुल स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। सिराज ने सदीरा समरविक्रमा को भी खाता नहीं खोलने दिया। कप्तान कुसल मेंडिस को सिराज ने बोल्ड किया वहीं चरित असलंका को शमी ने जडेजा के हाथों लपकवाया। दुशन हेमंता को शमी ने राहुल के हाथों कैच कराया। शमी ने चमीरा को शून्य के निजी स्कोर पर राहुल के हाथों कैच कराया। श्रीलंकाई टीम 19.4 ओवरों में 55 रनों पर ही सिमट गई। श्रीलंका के लिए कसुन रजिथा ने 14, एंजेलो मैथ्यूज ने 12 और महीश तीक्ष्णा ने 12 रन बनाए। टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology