न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान: कुलदीप यादव ने की बाबर की बैटिंग की तारीफ, बताया श्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक

बाबर आजम की बैटिंग मुझे बहुत पसंद है। वह बहुत शांत रहकर बैटिंग करते हैं। बल्लेबाजी करते समय उनके पास काफी टाइम होता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 14 Oct 2023 1:55:56

World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान: कुलदीप यादव ने की बाबर की बैटिंग की तारीफ, बताया श्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक

अहमदाबाद। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमना-सामना होगा। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट की दो सबसे चिर प्रतिद्वंदी टीमें हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर जीतने का जबरदस्त दबाव होता है। हालांकि, खिलाड़ी कड़ी प्रतिद्वंद्विता होने के बावजूद एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने हाई वोल्टेज मैच से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बैटिंग की तारीफ की है।

कुलदीप ने स्टार स्पोर्ट्स के शो फॉलो द ब्लूज में कहा, ''बाबर आजम की बैटिंग मुझे बहुत पसंद है। वह बहुत शांत रहकर बैटिंग करते हैं। बल्लेबाजी करते समय उनके पास काफी टाइम होता है। मैंने देखा है कि वह फास्ट बॉलर को बहुत अच्छा खेलते हैं। बैकफुट वगैरह पर शानदार प्लेयर हैं। उनमें क्लास है। फैब फाइव या फैब फोर जो भी बोलते हैं, उसमें बाबर शामिल होते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वह बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं। 14 अक्टूबर को उनके खिलाफ खेलने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।''

गौरतलब है कि कुलदीप जब आखिरी बार पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते उतरे थे तो उन्होंने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के सामने 8 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाए और भारत को 228 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। कुलदीप वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। कुलीप से एक बार फिर भारतीय टीम और फैंस को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में अब तक कुल 7 बार टक्कर हुई थी। भारत ने हार बार पाकिस्तान को शिकस्त दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?