न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आंकड़ों में भारी है भारत, हनुमा को अनदेखी पर इन्होंने उठाए सवाल, रोहित-कोहली को आराम देने से हैरान हैं ये

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज आसानी से 3-0 से जीत ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब टेस्ट क्रिकेट में श्रेष्ठता की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 2:27:43

आंकड़ों में भारी है भारत, हनुमा को अनदेखी पर इन्होंने उठाए सवाल, रोहित-कोहली को आराम देने से हैरान हैं ये

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज आसानी से 3-0 से जीत ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब टेस्ट क्रिकेट में श्रेष्ठता की जंग होगी। दोनों देश इस साल पहली विश्व टेस्ट चैंपियनिशप के फाइनल में भिड़े थे, जहां न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से बाजी मारी थी। दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट गुरुवार (25 नवंबर) से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। देखना है कि इसमें अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है। रहाणे इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद सीरीज जीतने में सफल रहे थे।

दूसरी ओर, केन विलियमसन ने टेस्ट की तैयारियों के लिए मौजूदा दौरे पर टी20 सीरीज से ब्रेक लिया था। न्यूजीलैंड भी हर विदेशी टीम की तरह भारतीय धरती पर जीत का सपना लेकर आई है। दोनों देशों के बीच भिड़ंत का इतिहास देखें तो इसमें भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों अब तक 61 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से 21 टेस्ट भारत, तो 13 न्यूजीलैंड ने जीते। 26 टेस्ट ड्रॉ रहे। दोनों के बीच 24 सीरीज हुई है, जिसमें से भारत 13 और न्यूजीलैंड 8 जीतने में सफल रहा। इसके अलावा तीन सीरीज बराबर छूटी।

india,newzealand,test series,ajay jadeja,hanuma vihari,ian smith,rohit sharma,virat kohli,sports news in hindi

अजय जडेजा ने पूछा, हनुमा विहारी ने क्या गलती की?

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को भारतीय टीम में नहीं चुनने पर सवाल उठाए हैं। जडेजा ने 'क्रिकबज' से बातचीत करते हुए कहा कि विहारी ने अच्छा प्रदर्शन किया। वे भारतीय क्रिकेट टीम के साथ पिछले कुछ समय से मौजूद हैं और उन्होंने बढ़िया किया था। विहारी ने गलती क्या की है? वे इंडिया-ए के टूर पर क्यों जाए? वे भारत में टेस्ट मैच क्यों नहीं खेल सकते? या तो उनको आप इंडिया-ए टूर (इंडिया-ए का दक्षिण अफ्रीका दौरा) पर भी मत भेजिए।

एक खिलाड़ी जो टीम के साथ पिछले काफी समय से है, उसको आप इंडिया-ए दौरे पर भेज देते हो और नए खिलाड़ी को टेस्ट टीम में ले आते हो। ये खिलाड़ियों की सोच के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय विहारी का नाम शुरुआत में दोनों टीमों में नहीं था। उन्हें बाद में इंडिया-ए टीम से जोड़ा गया। विहारी दक्षिण अफ्रीका में प्रियंक पंचाल की अगुवाई वाली टीम में चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट खेलेंगे। विहारी ने चोटिल होने के बावजूद 161 गेंद में 23 रन की पारी खेल सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराने में मदद की थी। लोकेश राहुल के चोटिल होने के बाद विहारी को टीम में शामिल किया जा सकता था।

india,newzealand,test series,ajay jadeja,hanuma vihari,ian smith,rohit sharma,virat kohli,sports news in hindi

इयान स्मिथ ने रोहित-कोहली के नहीं होने पर जताई निराशा

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर इयान स्मिथ ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट सीरीज में नहीं खेलने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित और कोहली के नहीं खेलने से वे काफी निराश हैं और इन खिलाड़ियों को इस सीरीज में जरूर खेलना चाहिए था। उल्लेखनीय है कि रोहित को दोनों तथा कोहली को पहले टेस्ट में आराम दिया गया है। स्मिथ ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा कि भारत ने कोहली और रोहित को रेस्ट दिया है और इससे मुझे काफी निराशा हुई है कि इन दिनों खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट से रेस्ट दिया जा रहा है।

ये काफी हैरान करने वाली बात है। स्मिथ ने ये भी बताया कि न्यूजीलैंड को कानपुर टेस्ट में किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहिए। उन्होंने टिम साउदी की जगह नील वेगनर और काइल जैमिसन पर भरोसा जताया है। उपमहाद्वीप की पिचों की प्रकृति को देखते हुए तीन स्पिनरों को खिलाना चाहिए। 60 वर्षीय स्मिथ ने 63 टेस्ट खेले थे।

इयान स्मिथ की अंतिम एकादश : टॉम लैथम, विल यंग, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रचिन रवींद्र, विलियम सोमरविले, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, नील वेगनर।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत