न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत बनाम आस्ट्रेलिया: दूसरे एकदिवसीय मैच पर बारिश का साया, रद्द हो सकता है मुकाबला

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ये अहम मुकाबला बारिश से धुल सकता है। मौसम विभाग ने मैच के दौरान भारी बारिश के आसार जताए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 23 Sep 2023 5:59:50

भारत बनाम आस्ट्रेलिया: दूसरे एकदिवसीय मैच पर बारिश का साया, रद्द हो सकता है मुकाबला

इंदौर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 एकदिवसीय मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने मोहाली में आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया केएल राहुल की कप्तानी में दूसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, आस्ट्रेलियाई टीम की निगाहें दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में बराबरी पर होंगी। लेकिन, यह मुकाबला होगा या नहीं इस बात पर पूरी तरह से संदेह है।

दरअसल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जाने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ये अहम मुकाबला बारिश से धुल सकता है। मौसम विभाग ने मैच के दौरान भारी बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि बारिश से निपटने के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से पहले ही खास इंतजाम किए गए हैं।

बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 24 सितंबर को मैच के दौरान आसमान में बादल की आवाजाही जारी रहेगी। सुबह के समय जहां इंदौर में तूफान का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं शाम के समय बादलों की गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

बारिश से निपटने के खास इंतजाम

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ ने पहले ही कुछ खास इंतजाम कर लिए हैं। संघ के मीडिया प्रबंधक ने बताया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के दूसरे मैच पर बारिश का साया है। इसलिए हमने स्टेडियम से जल निकासी के तंत्र में सुधार किया है। इसके अलावा बारिश के दौरान पिच और मैदान को ढकने के लिए भी नए कवर्स खरीदे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?