न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा : जानें अब कब-कहां होंगे मैच, चोपड़ा की टीम से इन दो बल्लेबाजों की छुट्टी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने भारत के खिलाफ इसी माह शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के बदले हुए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Dec 2021 11:55:25

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा : जानें अब कब-कहां होंगे मैच, चोपड़ा की टीम से इन दो बल्लेबाजों की छुट्टी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने भारत के खिलाफ इसी माह शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के बदले हुए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। पहले यह सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होनी थी, लेकिन अब इसकी शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। दौरे पर 3-3 मैच की टेस्ट और वनडे सीरीज ही होगी। चार मैच की टी20 सीरीज टाल दी गई है। टेस्ट सीरीज विश्व चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 3 जनवरी से जोहानसबर्ग और तीसरा टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में होगा। पूर्व में पहला टेस्ट केपटाउन और तीसरा जोहानसबर्ग में होना था।

वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी को होगी और पहला मैच पार्ल में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 21 जनवरी को इसी मैदान पर तथा तीसरा वनडे 23 जनवरी को केपटाउन में होगा। उल्लेखनीय है कि ओमिक्रॉन वायरस के कारण यह सीरीज आगे खिसकी है। जिन मैदानों पर मुकाबले खेले जाने हैं उनके बीच की यात्रा के लिए हवाई सफर की जरूरत नहीं होगी। दौरे पर कड़े बॉयो-बबल की व्यवस्था की जाएगी। दौरे के लिए जल्द ही भारतीय टीम की घोषणा की जाएगी।

india,south africa,aakash chopra,ajinkya rahane,shubman gill,sports news in hindi

आकाश चोपड़ा ने 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में नहीं दी रहाणे-गिल को जगह

पूर्व ओपनर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम चुनी है। चोपड़ा ने अजिंक्य रहाणे और शुभमन गिल को शामिल टीम में शामिल नहीं किया। चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर टीम बताई। चोपड़ा ने कहा कि मैंने बिना किसी शक के रोहित शर्मा को अपना ओपनर चुना है। मैंने लोकेश राहुल को भी ओपनर चुना है, इसमें कोई शक नहीं है। रोहित और राहुल का फैसला सीधा था, वे अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड में एक नई साझेदारी की और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में ये दो खिलाड़ी मेरी टीम के ओपनर होंगे।

उल्लेखनीय है कि मयंक अग्रवाल ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुए मुंबई टेस्ट की दोनों पारियों में बतौर ओपनर शतक व अर्धशतक बनाया था। इसके बावजूद चोपड़ा ने उन्हें ओपनर के रूप में नहीं चुना। चोपड़ा ने खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा को जगह दी है। उन्होंने कहा कि भले ही पुजारा के ऊपर अभी काफी दबाव है लेकिन वे टीम में रहेंगे। चोपड़ा ने रहाणे के बजाय श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया। चोपड़ा ने कहा कि श्रेयस ने हाल ही में रन बनाए हैं और आप वो निरंतरता बरकरार रखना चाहते हैं।

टीम : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत