Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर संकट! ‘पाक के खिलाफ दबाव में था भारत’, कपिल ने हार्दिक के लिए कहा…

भारतीय टीम अगले महीने तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इस बीच कोरोना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 9:37:03

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर संकट! ‘पाक के खिलाफ दबाव में था भारत’, कपिल ने हार्दिक के लिए कहा…

भारतीय टीम अगले महीने तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 मैच की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। इस बीच कोरोना वायरस संक्रमण के कारण यह दौरा संकट में पड़ता दिख रहा है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिला है। वहां इस हफ्ते इसके कारण संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल आया है। फिलहाल दक्षिण अफ्रीका आज नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे खेल रही है। ईएसपीएन-क्रिकइंफो के मुताबिक दोनों टीमों के बीच सीरीज के बचे हुए दो मैच नहीं खेले जाएंगे और डच टीम स्वदेश लौट जाएगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के उत्तरी हिस्से में मामले बढ़े हैं और टेस्ट सीरीज के दो प्रमुख वेन्यू जोहानसबर्ग और प्रिटोरिया में इनका असर दिख सकता है। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा कि जब तक हमें क्रिकेट साउथ अफ्रीका से वहां की स्थिति का पता नहीं चल जाता तब तक हम अपने अगले कदम के बारे में नहीं बता पाएंगे। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार भारतीय टीम को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद 8 या 9 दिसंबर को रवाना होना है। पहले वहां कड़े क्वारंटीन का कोई प्रावधान नहीं था लेकिन खिलाड़ी बायो बबल में ही रहेंगे। उल्लेखनीय है कि वहां पहले से ही इंडिया ए टीम मौजूद है। उसने दक्षिण अफ्रीका ए से पहला चार दिवसीय मैच ड्रा खेला।
india,south africa,inzamam ul haq,kapil dev,virat kohli,hardik pandya,sports news in hindi टॉस के समय दबाव में नजर आ रहे थे कोहली : इंजमाम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम उल हक का एक बेतुका बयान सामने आया है। इंजमाम ने एआरवाई स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत डरा हुआ था। ये उनका शारीरिक हाव-भाव बता रहा था। अगर आप बाबर आजम और विराट कोहली का टॉस के दौरान साक्षात्कार देखें तो खुद अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन दबाव में था। हमारी टीम का शारीरिक हाव-भाव उनसे काफी बेहतर था। ऐसा नहीं था कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत दबाव में था। यह स्पष्ट था कि मैच शुरू होने से पहले ही वे सभी दबाव में थे।

भारत शुरू से ही खिताब का दावेदार था, लेकिन अत्यधिक दबाव ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। भारतीय टीम कभी भी उस तरह से नहीं खेलती है जैसा उन्होंने खेला। वे एक अच्छी टी20 टीम है, इसमें कोई संदेह नहीं है। यदि आप पिछले 2-3 सालों में उनके प्रदर्शन को देखते हैं, तो बेहद शानदार रहे हैं, लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच में उन्होंने ज्यादा दबाव ले लिया, जिसके कारण उनकी हार हो गई। उल्लेखनीय है कि भारत पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से हारने के कारण सुपर-12 में ही बाहर हो गया था, जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पीटा था।


india,south africa,inzamam ul haq,kapil dev,virat kohli,hardik pandya,sports news in hindi अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करेंगे तो उन्हें ऑलराउंडर कैसे कहेंगे : कपिल

1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव ने हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे गेंदबाजी नहीं करेंगे तो हम उन्हें ऑलराउंडर कैसे कहेंगे? एक ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक के बारे में पूछे जाने पर कपिल ने जवाब दिया, उन्हें ऑलराउंडर माने जाने के लिए दोनों काम करने होंगे। वे गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो क्या हम उन्हें ऑलराउंडर कह सकते हैं? वे चोट से ठीक हो चुके हैं, अब वे गेंदबाजी करेंगे। उल्लेखनीय है कि हार्दिक टी20 विश्व कप में फिटनेस और फॉर्म दोनों के साथ संघर्ष करते दिखे थे।

हालांकि उन्होंने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिससे उनसे बड़ी-बड़ी उम्मीदें लगाई जाने लगीं। एक समय उनकी तुलना कपिल से की जाने लगी थी। कपिल ने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को अपना पसंदीदा ऑलराउंडर बताया। उन्होंने कहा कि मैं कहूंगा कि अश्विन और जडेजा दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं इन दिनों सिर्फ क्रिकेट को देखकर आनंद लेता हूं। मैं आपके दृष्टिकोण से नहीं देखता। मेरा काम खेल का आनंद लेना है। भारतीय टीम के कोच होने के नाते राहुल द्रविड़ को बतौर खिलाड़ी जितनी सफलता मिली है, उससे कहीं ज्यादा सफलता कोचिंग में मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
भारत-नेपाल संबंधों को नई दिशा देने की कोशिश, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात; अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा शुरू
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
पांच दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, MCX पर दोनों धातुएं 2% से ज्यादा चढ़ीं
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
पटना में खराब मौसम से पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट डायवर्ट, 187 यात्रियों को लेकर लखनऊ में उतरा विमान
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
COP31 जलवायु सम्मेलन बिना मुख्य समझौते के समाप्त, जीवाश्म ईंधन पर देशों में नहीं बनी सहमति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस की सीट बंटवारे पर बातचीत, अखिलेश यादव ने बनाई चार सदस्यीय समिति
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
फेयरनेस क्रीम खरीदने से पहले जरूर पढ़ें लेबल, इन हानिकारक तत्वों से रहें सावधान
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Makeup Skin Care: मेकअप से पहले और बाद में त्वचा को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
आज का पंचांग 23 नवंबर 2026: जानें चतुर्दशी तिथि, भरणी नक्षत्र और राहुकाल
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
नींद की कमी को न करें नजरअंदाज, दिल और दिमाग पर पड़ सकता है असर
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
ओडिशा का दरिंगबाड़ी: कॉफी बागानों, चीड़ के जंगलों और झरनों के बीच लें पहाड़ी छुट्टियों का आनंद
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
अनपम खेर ने सुनाया दीपिका पादुकोण के एक्टिंग क्लास का किस्सा, नौकरानी का किरदार निभाने में हुई थीं परेशान
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
ईशा सिंह ने विश्वासघात पर किया पोस्ट, क्या अविनाश मिश्रा की ओर था इशारा?
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
सपना चौधरी ने वीर साहू से तलाक की अर्जी दाखिल की, बोलीं- शादी के बाद अपनी पहचान भूल गई थी
astrology