Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे में हुए ये बदलाव, जानें-पाकिस्तान और बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट में पहले दिन का हाल

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब टी20 सीरीज नहीं होगी और टीम की रवानगी भी एक सप्ताह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 8:57:50

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे में हुए ये बदलाव, जानें-पाकिस्तान और बांग्लादेश के दूसरे टेस्ट में पहले दिन का हाल

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब टी20 सीरीज नहीं होगी और टीम की रवानगी भी एक सप्ताह के लिए टाल दी गई है। दोनों बोर्ड ने कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमक्रॉन के आने के बाद इस दौरे को लेकर लग रही अटकलों पर विराम देते हुए शनिवार को यह घोषणा की। अब तीन टेस्ट और तीन वनडे खेले जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका नए कार्यक्रम के अनुसार वेन्यू की घोषणा अगले 48 घंटे में करेगा। भारत को चार टी20 मैच भी खेलने थे जो अब बाद में होंगे। भारतीय टीम को पहले 9 दिसंबर को रवाना होना था, लेकिन अब यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

इसका मतलब है कि पहला टेस्ट 17 दिसंबर से जोहानसबर्ग में नहीं हो सकेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों की सालाना आम सभा (एजीएम) की बैठक के लिए हुई मुलाकात के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह और सीएसए ने यह बयान दिया। शाह ने कहा कि दौरा नई तारीखों और कार्यक्रम के तहत होगा। सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी। चार टी20 मैच बाद में खेल जाएंगे। दूसरी ओर, सीएसए ने कहा कि अब भारतीय टीम एक सप्ताह देरी से आएगी। दौरा कड़े कोरोना प्रोटोकॉल के साथ होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम का दौरा रद्द होने पर दक्षिण अफ्रीका को भारी आर्थिक नुकसान होता।


india,south africa,pakistan,bangladesh,virat kohli,bcci,sports news in hindi दूसरा टेस्ट : खराब रोशनी के कारण लगभग दो सत्र का खेल ही हुआ

राजधानी ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में शनिवार से बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट की शुरुआत हुई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। खराब रोशनी के चलते आज पहले दिन मात्र 57 ओवर का ही खेल हो पाया। स्टंप्स के समय तक दो विकेट 161 रन बना लिए थे। ओपनर आबिद अली ने 81 गेंद पर 39 रन की पारी खेली। आबिद स्पिनर तैजुल इस्लाम की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

दूसरे ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने 50 गेंद पर 25 रन बनाए। बाबर 60 और अजहर अली 36 रन पर नाबाद थे। बाबर ने अपनी 99 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया है। दूसरी ओर अजहर ने 112 गेंद पर चार चौके जमाए हैं। बांग्लादेश की ओर से दोनों विकेट तैजुल इस्लाम को मिले। तैजूल ने पहले टेस्ट में भी लाजवाब गेंदबाजी की थी। हालांकि पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology