I really hope we can bounce back while batting in the 2nd innings, but the indications on the field with respect to body language 💔. #indvsa pic.twitter.com/Iui9dSsQTD
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) November 25, 2025 अश्विन का नजरिया: वापसी संभव लेकिन बॉडी लैंग्वेज चिंता का विषय
टीम इंडिया के लिए यह टेस्ट जीतना आसान नहीं है। यदि मैच ड्रा भी होता है तो दक्षिण अफ्रीका सीरीज जीत जाएगा। अश्विन का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी करके मैच में वापसी कर सकते हैं। पहली पारी में भारत 201 रनों पर ऑलआउट हो गया था।
पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पंत की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे उम्मीद है कि हम दूसरी पारी में वापसी करेंगे, लेकिन मैदान पर बॉडी लैंग्वेज कुछ चिंता का विषय है।" उन्होंने इस पोस्ट में टूटे हुए दिल का इमोजी भी जोड़ा।
यशस्वी जायसवाल ही कर पाए अर्धशतक
इस मैच में अब तक केवल यशस्वी जायसवाल ही अर्धशतक (58) बनाने में सफल रहे हैं। यह सीरीज के तीनों टेस्ट मैचों में भी ऐसा ही रहा है। पहले टेस्ट में कोलकाता में भारत तीन दिनों में ही हार गया था, जबकि लक्ष्य केवल 124 रन का था। यदि गुवाहाटी टेस्ट ड्रा भी होता है, तो दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज जीत जाएगी।
















