न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IND vs PAK: 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, विराट कोहली बने टीम इंडिया के नंबर-1 फील्डर

दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 241 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस दौरान विराट कोहली ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए दो शानदार कैच लपके।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Sun, 23 Feb 2025 7:59:17

IND vs PAK:  25 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, विराट कोहली बने टीम इंडिया के नंबर-1 फील्डर

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से हर भारतीय फैन को बड़ी पारियों की उम्मीद होती है। भले ही हाल के दिनों में उनकी बल्लेबाजी का जलवा कुछ खास न रहा हो, लेकिन कोहली मैदान पर कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने से नहीं चूकते। पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में भी उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाने से पहले ही एक अहम रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में केवल एक कैच लेकर कोहली ने भारत के सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत के सबसे सफल फील्डर बने कोहली

दुबई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 241 रन पर ऑल आउट कर दिया। इस दौरान विराट कोहली ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए दो शानदार कैच लपके। खास बात यह रही कि पहले कैच के साथ ही वह भारत के सबसे सफल फील्डर बन गए। पाकिस्तान की पारी के 47वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर विराट कोहली ने लॉन्ग ऑन पर नसीम शाह का कैच लपका, और इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।

अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड टूटा

यह मैच कोहली के वनडे करियर का 299वां मुकाबला था और इस दौरान उन्होंने 157वां कैच पकड़ा। इस आंकड़े के साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और शानदार फील्डर मोहम्मद अजहरुद्दीन के 156 कैच के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अजहरुद्दीन ने मई 2000 में अपना आखिरी कैच लपका था और 25 वर्षों तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी उनके इस रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच सका था। लेकिन विराट कोहली ने आखिरकार यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

वर्ल्ड क्रिकेट में तीसरे स्थान पर पहुंचे कोहली

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में कोहली अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर महेला जयवर्धने (218 कैच) हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रिकी पॉन्टिंग (160 कैच) मौजूद हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक 4 कैच

विराट कोहली ने पाकिस्तानी टीम की पारी के आखिरी बल्लेबाज का भी शानदार कैच लपका। पचासवें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन पर खुशदिल शाह का कैच पकड़कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में उनके कुल 158 कैच हो गए हैं।

मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कोहली अब तक 2 मैचों में 4 कैच लपक चुके हैं। इससे पहले, बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने 2 कैच पकड़े थे।

टीम इंडिया और उनके फैंस को उम्मीद होगी कि कोहली आने वाले मुकाबलों में भी ऐसी ही बेहतरीन फील्डिंग करते रहें, खासकर जब टीम इंडिया के अन्य फील्डरों ने अब तक 4 कैच ड्रॉप कर दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत