न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायु प्रदूषण को देखते हुए BCCI का बड़ा फैसला, विश्व कप के बाकी मैचों में दिल्ली-मुम्बई के मैदानों पर आतिशबाजी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को देखते हुए इन दोनों शहरों में वर्ल्ड कप के शेष मैचों के दौरान आतिशबाजी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 6:48:39

वायु प्रदूषण को देखते हुए BCCI का बड़ा फैसला, विश्व कप के बाकी मैचों में दिल्ली-मुम्बई के मैदानों पर आतिशबाजी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध

मुम्बई। ठंड का मौसम आते ही देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ने लगता है। खास कर राजधानी दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रोपोलिटन शहरों में बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में इसको ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला किया है। बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में बिगड़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को देखते हुए इन दोनों शहरों में वर्ल्ड कप के शेष मैचों के दौरान आतिशबाजी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों की मानें तो दिल्ली और मुंबई में वायु प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। मंगलवार को मुंबई में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 172 अंक था, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है, जबकि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में AQI 260 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। इसके अलावा दिल्ली में बुधवार को AQI 373 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। पिछले दिनों दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 566 पहुंच गया था।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को एक मीडिया बयान में कहा, 'बीसीसीआई पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति संवेदनशील है। मैंने इस मामले को औपचारिक रूप से आईसीसी के सामने उठाया और मुंबई में कोई आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं होगा, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। बोर्ड पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने प्रशंसकों और हितधारकों के हितों को हमेशा सबसे आगे रखेगा।'

जय शाह ने आगे कहा, 'बीसीसीआई मुंबई और नई दिल्ली दोनों में वायु गुणवत्ता को लेकर तत्काल चिंता को स्वीकार करता है जबकि हम क्रिकेट के उत्सव के अनुरूप आईसीसी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का प्रयास करते हैं, हम अपने सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम हैं।'

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 नवंबर को भारत और श्रीलंका, 7 नवंबर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप के मुक़ाबले खेले जाएंगे। वहीं 15 नवंबर को यहां पहला सेमीफाइल खेला जाएगा। जबकि दिल्ली बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अपने आखिरी लीग मैच की मेजबानी 6 नवंबर को करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत