न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC Ranking : चमके कानपुर के हीरो श्रेयस अय्यर, गिल-साहा को भी फायदा, जाफर ने लिया रहाणे का पक्ष

टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट के सबसे पुराने और लंबे फॉर्मेट की मैदान पर वापसी हो चुकी है। भारत-न्यूजीलैंड, बांग्लादेश-पाकिस्तान और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 9:05:13

ICC Ranking : चमके कानपुर के हीरो श्रेयस अय्यर, गिल-साहा को भी फायदा, जाफर ने लिया रहाणे का पक्ष

टी20 विश्व कप के बाद क्रिकेट के सबसे पुराने और लंबे फॉर्मेट की मैदान पर वापसी हो चुकी है। भारत-न्यूजीलैंड, बांग्लादेश-पाकिस्तान और श्रीलंका-वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट हाल ही खत्म हुआ है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टेस्ट रैंकिंग जारी की है। कानपुर टेस्ट के मैन ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी रैंकिंग में अपनी धमक दिखाई है। अपने पहले ही टेस्ट में शतक और अर्धशतक जमाने वाले श्रेयस सीधे ही 74वें स्थान पर आ गए।

शुभमन गिल 6 स्थान के फायदे से 66वें और रिद्धिमान साहा 9 स्थान के फायदे से 99वें स्थान पर पहुंच गए। रोहित शर्मा पांचवें और विराट कोहली छठे स्थान पर बने हुए हैं। दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के टॉम लैथम पांच स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर आ गए। केन विलियमसन को एक स्थान का नुकसान हुआ और अब वे तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के कप्तान व बाएं हाथ के ओपनर दिमुथ करुणारत्ने चार स्थान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर आ गए।

icc test ranking,shreyas iyer,ajinkya rahane,cheteshwar pujara,ashwin,wasim jaffer,sports news in hindi

टॉप-10 गेंदबाजों में हैं इन दो भारतीयों का नाम

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की तरफ से खब्बू स्पिनर रवींद्र जडेजा दो स्थान के फायदे से 19वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजी में दूसरे स्थान पर हैं, वहीं ऑलराउंडर में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी तीन स्थान के फायदे से पांचवें और हसन अली पांच स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शाहीन पहली बार टॉप-5 में आए हैं। न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन 6 स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर आ गए। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक पायदान गिरकर दसवें स्थान पर हैं। उन्हें टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है।

icc test ranking,shreyas iyer,ajinkya rahane,cheteshwar pujara,ashwin,wasim jaffer,sports news in hindi

जाफर ने रहाणे को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बताया जरूरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 दिसंबर से दो मैच की सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने अजिंक्य रहाणे को टीम में कायम रखने की सिफारिश की है। जाफर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में इतनी बड़ी सीरीज आ रही है। मुझे लगता है कि रहाणे या चेतेश्वर पुजारा के बारे में चर्चाएं उस सीरीज तक इंतजार कर सकती हैं। एक बार जब वह सीरीज हो जाती है, तो आप एक कॉल ले सकते हैं जहां ये दोनों लोग खड़े हों।

आप जरूर चाहेंगे कि रहाणे और पुजारा इतनी अहम सीरीज में खेलें। मैं मयंक अग्रवाल को ब्रेक देने और रिद्धिमान साहा को ओपन करने के बारे में सोचूंगा। मुंबई टेस्ट के लिए जिस तरह की सतह की पेशकश की गई है वह भारतीय पक्ष की अंतिम एकादश निर्धारित करेगी। साथ ही जाफर का मानना है कि मुंबई में ईशांत शर्मा की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत