न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICC ने की फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा, इस नाम पर चिंतित हुए भारतीय

विश्व कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान भारत के बीच खेला जाएगा

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Nov 2023 5:06:42

ICC ने की फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा, इस नाम पर चिंतित हुए भारतीय

अहमदाबाद। विश्व कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान भारत के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला रविवार यानि 19 नवबंर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस फाइनल मुकाबले के लिए अंपायर और मैच रेफरी के नामों की घोषणा कर दी है। इन नामों में एक ऐसा नाम भी शामिल है जो भारतीय फैंस को निराश कर सकता है।

फ़ाइनल मुक़ाबले के लिए इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड केटलबोरो को ऑन-फील्ड अंपायर के रूप में चुना गया है। वहीं, थर्ड अंपायरिंग की जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के जोएल विल्सन को सौंपी गई है। रिचर्ड कैटलबोरो का फाइनल मैच में अंपायरिंग करना भारतीय फैन्स के लिए थोड़ी चिंता बात है। पिछले कुछ आईसीसी इवेंट्स में जब वह भी भारत के मैच में अंपायर बने हैं, तब भारत के साथ कुछ ना कुछ अनहोनी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल और टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल में कैटलबोरो ही मैदानी अंपायर थे। दोनों मैचों में भारत हार गया था।

फील्ड अंपायर: रिचर्ड कैटलबोरो और रिचर्ड इलिंगवर्थ

थर्ड अंपायर: जोएल विल्सन

फोर्थ अंपायर: क्रिस गैफनी

मैच रेफरी: एंडी पाइक्राफ्ट

इलिंगवर्थ और केटलबोरो को नवंबर 2009 में एक ही दिन आईसीसी अंतरराष्ट्रीय सूची में प्रमोट किया गया था। दोनों ने इस सप्ताह सेमीफाइनल मुकाबलों में भी ऑन-फील्ड अंपायर की भूमिका निभाई थी। यह दूसरी बार होगा जब केटलबोरो शोपीस अवसर के लिए ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। इससे पहले 2015 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में कुमार धर्मसेना के साथ इस भूमिका में थे। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने एमसीजी में न्यूजीलैंड को हराकर अपना पांचवां खिताब जीता था।

मेजबान भारत ने टूर्नामेंट में अब तक सभी 10 मैच जीते हैं और उनका लक्ष्य 2011 की जीत के बाद अपना तीसरा वनडे विश्व कप खिताब और घरेलू धरती पर दूसरा खिताब हासिल करना है। इस जीत के साथ रोहित एंड कंपनी विश्व कप न जीतने के अपने 11 साल के सूखे को खत्म करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया, जो लगातार आठ मैचों से अजेय चल रहा है। उसकी नजर छठे विश्व कप खिताब पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत