न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरमनप्रीत ने WBBL में रचा इतिहास, श्रीलंका की जीत तय, क्लार्क ने बेदाग कप्तान को लेकर कसा तंज

भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार (24 नवंबर) को इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत वुमैन बिग बैश लीग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 9:16:13

हरमनप्रीत ने WBBL में रचा इतिहास, श्रीलंका की जीत तय, क्लार्क ने बेदाग कप्तान को लेकर कसा तंज

भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बुधवार (24 नवंबर) को इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत वुमैन बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) के इतिहास में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने वाली पहली विदेशी खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 11 पारियों में 66.50 के औसत से 399 रन बनाए और 15 विकेट चटकाए। वे सबसे ज्यादा छक्के (18) लगाने वालों की सूची में भी शीर्ष पर हैं। हरमनप्रीत से पहले अब तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ने ही यह अवार्ड जीता था। हरमनप्रीत से पहले मेग लेनिंग, बेथ मूनी, एमी सैटर्थवेट, एलिस पैरी, सोफी डिवाइन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

लेनिंग ने 2015–16, मूनी ने 2016-17, सैटर्थवेट ने 2017-18, पैरी ने 2018-19 और सोफी ने 2019–20 व 2020–21 में खिताब पर कब्जा जमाया था। डब्ल्यूबीबीएल का यह 7वां सीजन है। हरफनमौला हरमनप्रीत मेलबोर्न रेनेगेड्स टीम का हिस्सा थीं। हरमनप्रीत को कुल 31 वोट मिले, जबकि सोफी और मूनी के खाते में 28-28 वोट ही आए। हरमनप्रीत बीमारी के कारण शनिवार को ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ बल्लेबाजी नहीं कर पाईं थीं। इसमें मेलबोर्न को 43 रन से हार मिली।

harmanpreet kaur,srilana,westindies,first test,michael clarke,wbbl,australia,sports news in hindi

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज पर बड़ी हार का खतरा

श्रीलंका के खिलाफ गाले में जारी दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की हार तय हो गई है। इंडीज ने फॉलोऑन तो बचा लिया था, लेकिन फिर भी बल्लेबाजों के शर्मनाक प्रदर्शन के चलते उस पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। कल बरसात से बहुत कम खेल हो पाया था, जबकि आज बुधवार को चौथे दिन भी खराब रोशनी के कारण खेल तय समय से पहले समाप्त करना पड़ा। कैरेबियाई टीम ने 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 52 रन पर ही 6 विकेट गंवा दिए। एनक्रुमाह बॉनर 18 और जोशुआडा सिल्वा 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। स्पिनर रमेश मेंडिस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए।

इससे पहले आज सुबह वेस्टइंडीज ने बचा हुआ एक विकेट गंवा दिया और टीम पहली पारी में 230 रन पर सिमट गई। जयविक्रमा ने 4 और रमेश मेंडिस ने 3 विकेट चटकाए। मेजबान श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर 156 रन की बढ़त मिली। जवाब में श्रीलंका ने दूसरी पारी 191/4 रन पर घोषित कर दी। पहली पारी में शतक जमाने वाले कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (83) और एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 69) ने अर्धशतक जमाए। वेस्टइंडीज के लिए रहीम कॉर्नवॉल और वॉरीकैन ने 2-2 विकेट लिए।

harmanpreet kaur,srilana,westindies,first test,michael clarke,wbbl,australia,sports news in hindi

...तो फिर अगले 15 साल तक कंगारू टीम रहेगी बगैर कप्तान : क्लार्क

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर टिम पेन ने उनकी अश्लील चैट और फोटो वायरल होने के बाद एशेज सीरीज से ठीक पहले कप्तानी छोड़ दी थी। अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान को लेकर चिंतन-मनन कर रहा है। बोर्ड को ऐसा कप्तान चाहिए, जो बेदाग हो। पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने इस पर तंज कसा है। क्लार्क ने कहा कि यदि बोर्ड के अधिकारी टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाने के लिए किसी बेदाग खिलाड़ी की तलाश कर रहे हैं, तो फिर टीम अगले 15 साल तक बिना कप्तान के ही रहेगी। बेशक, आपको कुछ स्टैंडर्ड बनाए रखना होगा, लेकिन क्या आप यह कहने जा रहे हैं कि वह बदल सकता है, वह परिपक्व हो सकता है। खिलाड़ियों का समर्थन कहां है?

आप 15 साल तक कप्तान की तलाश करोगे। यदि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पेन से कहा कि कोई विकल्प नहीं हैं तो उन्हें कहना चाहिए था कि आप मुझे बर्खास्त कर सकते हैं, क्योंकि मैंने चार साल पहले ही आपको यह जानकारी दे दी थी। मैं ईमानदार था और मुझे पाक साफ करार दिया गया था। मेरे टाइम में रिकी पोटिंग शानदार कप्तान थे। यदि बेदाग चेहरा देखा जाता तो वे भी कभी कप्तान नहीं बन पाते, क्योंकि उनका बोरबोन एंड बीफस्टीक (नाइटक्लब) में झगड़ा हुआ। वहां जमकर हाथापाई भी हुई थी। उल्लेखनीय है कि फिलहाल कप्तान की रेस में तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे आगे हैं। उनके बाद स्टीवन स्मिथ का नाम भी शामिल है। स्मिथ ने बॉल टेम्परिंग मामले के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत