न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये है हार्दिक की फिटनेस पर अपडेट, यूं पूरी हुई अकरम के मन की मुराद! सना ने कोहली के लिए कहा...

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। मैच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Oct 2021 11:47:02

ये है हार्दिक की फिटनेस पर अपडेट, यूं पूरी हुई अकरम के मन की मुराद! सना ने कोहली के लिए कहा...

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। मैच में बल्लेबाजी करते समय एक गेंद कंधे पर टकराने से हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। इसके बाद वे फील्डिंग करने भी मैदान पर नहीं उतरे और उनके स्थान पर ईशान किशन ने फील्डिंग की। मैच के बाद हार्दिक का हॉस्पिटल में स्कैन कराया गया। अब हार्दिक की फिटनेस को लेकर अपडेट सामने आया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने एएनआई को बताया कि अब कोई समस्या नहीं है और हार्दिक बेहतर महसूस कर रहे हैं।

टीम प्रबंधन हार्दिक को लेकर किसी तरह की ढील नहीं देना चाहता था, इसलिए उन्हें स्कैन पर ले जाया गया था। ऐसे में संभव है कि वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहें। उल्लेखनीय है कि हार्दिक लंबे समय से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में वे गेंदबाजी तो कर ही नहीं पा रहे हैं। उन्हें विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में ही खिलाया जा रहा है। हार्दिक ने आखिरी बार जुलाई में श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज में गेंदबाजी की थी।

hardik pandya,wasim akram,sana mir,t20 world cup,india,pakistan,sports news in hindi

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी जीत देखना चाहते थे अकरम

पाकिस्तान ने विश्व कप में भारत के लगभग तीन दशक के दबदबे पर विराम लगाते हुए दुबई में आसान जीत दर्ज की। जीत से काफी खुश बाएं हाथ के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर वसीम अकरम ने कहा कि मैं अपने जीवन में ऐसा होते हुए देखना चाहता था और मैंने ऐसा होते हुए देखा और यह एकतरफा जीत थी। हालांकि अब यह कल की बात है, यह इतिहास है, यह खत्म हो चुका है। मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान टीम अगले मैच पर ध्यान लगाए। यह लंबा विश्व कप है। टीम सिर्फ एक जीत के बाद चीजों को हल्के में नहीं लें। प्रदर्शन की बात करें तो पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

शानदार प्रदर्शन, कौशल से भरा, वे धैर्य के साथ खेले और सभी चीजें उनके पक्ष में रही। मुझे लगता है कि टॉस भी। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व 1992 में अपनी कप्तानी में देश को विश्व चैंपियन बनाने वाले इमरान खान ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन अगर हम किसी तरह भारत के साथ अपने संबंधों को सुधारते हैं – मुझे पता है कि कल रात क्रिकेट मैच में पाकिस्तान टीम से हार के बाद, भारत के साथ संबंध सुधारने के बारे में बात करने का यह बहुत अच्छा समय नहीं है।

hardik pandya,wasim akram,sana mir,t20 world cup,india,pakistan,sports news in hindi

पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर ने कोहली को बताया आदर्श खिलाड़ी

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सना मीर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। सना का मानना है कि कोहली हार को पूरी खेल भावना से स्वीकार करने में भी आदर्श खिलाड़ी हैं जिससे भारतीय कप्तान के सुरक्षा भाव का भी पता चलता है। मैच के बाद कोहली ने पाकिस्तानी टीम के नायक मोहम्मद रिजवान को गले लगाया था। सना ने आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर कॉलम में लिखा कि कोहली ने पूरी शिष्टता के साथ हार स्वीकार की और मैं उनकी खेल भावना की प्रशंसा करती हूं। शीर्ष खिलाड़ियों का इस तरह का व्यवहार देखना वास्तव में बहुत अच्छा है।

इससे उनके अंदर के सुरक्षा भाव का भी पता चलता है। इसका मतलब है कि वे वापसी करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। अगर भारत बड़ी जीत से टूर्नामेंट में वापसी करता है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। मुझे उम्मीद है कि हम टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक बार फिर से एक-दूसरे के खिलाफ खेलते देख सकते हैं। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत दुबारा तभी संभव है जब दोनों फाइनल में पहुंचे। 2007 के टी20 विश्व कप में ऐसा हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत