न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गिल और श्रेयस ने तोड़ा सचिन और लक्ष्मण का 22 साल पुराना रिकॉर्ड

इस मैच में गिल और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को मजबूत आधार दिया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 गेंदों पर 200 रन की अहम साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दम पर इन दोनों बल्लेबाजों ने इंदौर में सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के बनाए 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 8:53:08

गिल और श्रेयस ने तोड़ा सचिन और लक्ष्मण का 22 साल पुराना रिकॉर्ड

इंदौर। इंदौर वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 399 रन बनाए जो वनडे क्रिकेट इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर रहा। टीम इंडिया को इस स्कोर तक पहुँचाने में दो खिलाड़ियों गिल और अय्यर ने अहम भूमिका निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाते हुए 200 रन की साझेदार करी। इन दोनों के साथ ही राहुल और सूर्यकुमार ने इनका बखूबी साथ निभाते हुए भारत को 400 रन तक पहुँचाया।

इस मैच में गिल और श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया को मजबूत आधार दिया और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 गेंदों पर 200 रन की अहम साझेदारी हुई। इस साझेदारी के दम पर इन दोनों बल्लेबाजों ने इंदौर में सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के बनाए 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इंदौर में वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से एक नया रिकॉर्ड बना। भारतीय धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में यह भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन और लक्ष्मण के नाम पर था और इन दोनों ने साल 2001 में इंदौर में ही 199 रन की साझेदारी कंगारू टीम के खिलाफ की थी। अब 200 रन की साझेदारी करके गिल और श्रेयस इन दोनों से आगे निकल गए।

घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी

200 – गिल/श्रेयस, इंदौर (2023)

199 – सचिन/लक्ष्मण, इंदौर (2001)

193 – रोहित/धवन, मोहाली (2019)

गिल ने वनडे में पहली बार की 200 रन की साझेदारी

शुभमन गिल ने वनडे में पहली बार 200 रन की साझेदारी की और श्रेयस अय्यर ने उनका खूब साथ निभाया। इससे पहले साल 2023 में श्रेयस ने 7 बार शतकीय साझेदारी की थी।

2023 में शुभमन गिल की सेंचुरी पार्टनरशिप

143 रन – रोहित/गिल बनाम श्रीलंका

131 रन – विराट/गिल बनाम श्रीलंका

212 रन – रोहित/गिल बनाम न्यूजीलैंड

143 रन – ईशान/गिल बनाम वेस्टइंडीज

147* रन – रोहित/गिल बनाम नेपाल

121 रन – रोहित/गिल बनाम पाक

142 रन – ऋतुराज/गिल बनाम ऑस्ट्रेलिया

200 रन – श्रेयस/गिल बनाम ऑस्ट्रेलिया

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत