न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोविड-19 ने किया मजा किरकिरा! भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम टेस्ट रद्द, ECB ने दी जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार (10 सितंबर) से मैनचेस्टर में शुरू होने वाला सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट रद्द कर दिया गया है। इंग्लैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Sep 2021 2:24:32

कोविड-19 ने किया मजा किरकिरा! भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम टेस्ट रद्द, ECB ने दी जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार (10 सितंबर) से मैनचेस्टर में शुरू होने वाला सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट रद्द कर दिया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। ईसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय टीम के खेमे के अंदर कोविड-19 मामलों की संख्या में और वृद्धि की आशंका के कारण भारत अपनी टीम को मैदान पर उतारने में असमर्थ है। हम इस खबर के लिए फैंस से माफी मांगते हैं। आगे की जानकारी नियत समय में शेयर की जाएगी। टेस्ट को शनिवार से शुरू करने से पहले ईसीबी और बीसीसीआई हर मुद्दे पर बात कर रहे हैं। बातचीत में सुरक्षा सर्वोपरि रखी गई है।

fifth test,india,england,india vs england,manchester test,covid-19 cases,yogesh parmar,ravi shastri,ganguly,sports news in hindi

सौरव गांगुली ने भी टेस्ट को लेकर जताई थी आशंका

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भारतीय टीम के फीजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार का कोरोना टेस्ट पोजिटिव आया था, जिसके बाद पांचवें टेस्ट के पोस्टपोंड होने की बात सामने आने लगी थी। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों की आरटीपीसीआर टेस्ट में नेगेटिव रिपोर्ट आई थी, जिसके बाद टेस्ट खेले जाने पर सहमित बनी थी। फिर भी अभी गुरुवार को की गई एक और रिपोर्ट की जांच आना बाकी है। इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी गुरुवार को टेस्ट के होने को लेकर आशंका जताई थी। गांगुली ने कहा था कि 5वां टेस्ट मैच खेला जाएगा या नहीं, इस पर कुछ नहीं कह सकते हैं। भारतीय विकेटकीपर व कमेंटेटर दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को ट्वीट कर पुष्टि की थी कि 5वें टेस्ट का पहला दिन रद्द होगा।

fifth test,india,england,india vs england,manchester test,covid-19 cases,yogesh parmar,ravi shastri,ganguly,sports news in hindi

चौथा टेस्ट शुरू होने से पहले भी कोरोना ने लगाई थी सेंध

उल्लेखनीय है कि लंदन के द ओवल में चौथा टेस्ट शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर. श्रीधर और फीजियो नितिन पटेल कोरोना पोजिटिव पाए गए थे। उन्हें तुरंत प्रभाव से होटल में क्वारंटाइन कर दिया गया। टीम इंडिया को कोचिंग स्टाफ में सिर्फ बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ की सेवाएं ही मिलीं। वह टेस्ट जीतकर भारत ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। नॉटिंघम में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, लॉर्ड्स में भारत तो हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने बाजी मारी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत