न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीम इंडिया के सामने पस्त हुई इंग्लैंड, पहली पारी में बनाए 136 रन

महिला क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 136 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की गेंदबाजों ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 15 Dec 2023 3:39:34

टीम इंडिया के सामने पस्त हुई इंग्लैंड, पहली पारी में बनाए 136 रन

मुम्बई। क्रिकेट में इंग्लैंड के बुरे दिन चल रहे हैं। पहले विश्व कप 2023 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब उसकी महिला और पुरुष क्रिकेट टीमों को भारत और वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहाँ उसकी पुरुष क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के हाथों वनडे में हार रही है, वहीं दूसरी तरफ महिला क्रिकेट टीम भारतीय महिला क्रिकेट टीम से टेस्ट में पिछड़ रही है।

महिला क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 136 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम इंडिया की गेंदबाजों ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन किया। दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले। इंग्लैंड के लिए नट साइवर ब्रंट ने अर्धशतक लगाया।

भारत की पहली पारी के बाद इंग्लैंड के लिए ब्यूमोंट और डंकली ओपनिंग करने पहुंची। डंकली ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाईं। वे 10 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें रेणुका सिंह ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ब्यूमोंट 35 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हीथर नाइट भी कुछ खास नहीं कर सकीं। वे 23 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुईं। नाइट को पूजा वस्त्राकर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

नट साइवर ने अच्छी बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने 70 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बनाए। साइवर की इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। उन्हें स्नेह राणा ने आउट किया। डेनियल वायट 19 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें दीप्ति शर्मा ने आउट किया। दीप्ति ने विकेटकीपर बैटर एमी जोन्स को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। जोन्स 12 रन बनाकर आउट हुईं। इस तरह पूरी टीम 136 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. इंग्लैंड की टीम 35.3 ओवर ही खेल सकी।

टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी करते हुए दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके। उन्होंने 5.3 ओवरों में महज 7 रन देकर 4 मेडन ओवर भी निकाले। स्नेह राणा ने 6 ओवरों में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर ने एक-एक विकेट लिया। राजेश्वरी गायकवाड़ को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने 6 ओवरों में 25 रन दिए। अब टीम इंडिया दूसरी पारी में बैटिंग करने मैदान पर उतरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत