न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई टेस्ट : भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के खब्बू स्पिनर एजाज पटेल ने हासिल की ये खास उपलब्धि

भारतीय टीम के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने एक खास उपलब्धि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Dec 2021 12:06:11

मुंबई टेस्ट : भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के खब्बू स्पिनर एजाज पटेल ने हासिल की ये खास उपलब्धि

भारतीय टीम के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। पहले दिन भारत को चार झटके देने वाले एजाज ने आज दूसरे दिन भी लंच से पहले दो विकेट निकाले। दिन के दूसरे ओवर में पहले विकेटकीपर रिद्धिमान साहा आउट हुए और फिर अगली ही गेंद पर रविचंद्रन अश्विन क्लीन बोल्ड हो गए। अश्विन ने बोल्ड होने के फैसले को चुनौती दी और रिव्यू ले लिया।

हालांकि फैसला कीवी टीम के पक्ष में रहा। एजाज 33 साल 43 दिन की उम्र में टेस्ट में न्यूजीलैंड की तरफ से भारत में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं। ओवरऑल वे इस मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज इकबाल कासिम (33 साल 219 दिन) के नाम पर है। एजाज ने अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2018 में एक पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके थे।

ejaz patel,mumbai test,india,newzealand,india vs newzealand,left arm spinner ejaz,sports news in hindi

इसके अलावा एजाज ने एशियाई धरती पर तीसरी बार किसी टेस्ट की एक पारी में 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 7वें टेस्ट (एशिया) में हासिल की। इसी के साथ उन्होंने साथी खिलाड़ी टिम साउदी की बराबरी कर ली है। तेज गेंदबाज साउदी ने 13 टेस्ट में तीन बार एक पारी में 5 विकेट लिए। इस मामले में बाएं हाथ के पूर्व स्पिनर डेनियल वेटोरी टॉप पर हैं, जिन्होंने एशिया में 21 टेस्ट खेलकर 8 बार पारी में 5 विकेट चटकाए। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली हैं, जिन्होंने 5 बार यह उपलब्धि हासिल की।

ejaz patel,mumbai test,india,newzealand,india vs newzealand,left arm spinner ejaz,sports news in hindi

मुंबई में जन्मे एजाज ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा था कि इसी तरह से सपने सच होते हैं। यहां पर आकर पहले दिन ही चार विकेट चटकाना काफी स्पेशल है। हालांकि अभी काम आधा ही हुआ है, इसलिए हमें खेल के दूसरे दिन भी कड़ी मेहनत करनी होगी और सारे विकेट चटकाने होंगे। भारत के अभी भी छह विकेट बचे हुए हैं और उन्हें जल्द से जल्द आउट करना होगा। हालांकि हमारा प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। अगर आप अच्छे एरिया में लगातार गेंदबाजी करते रहेंगे तो फिर आपको उसका ईनाम जरूर मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत