Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

WTC फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इस बात को लेकर हैरान हैं वेंगसरकर

पूर्व भारतीय कप्तान और क्लासिकल बैट्समैन दिलीप वेंगसरकर ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 7:55:36

WTC फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में इस बात को लेकर हैरान हैं वेंगसरकर

पूर्व भारतीय कप्तान और क्लासिकल बैट्समैन दिलीप वेंगसरकर ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार और उसके बाद मिले 20 दिन के आराम पर सवाल उठाए हैं। वेंगसरकर को हैरानी है कि कम तैयारियों के कारण फाइनल गंवाने के बावजूद विराट कोहली की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले तीन सप्ताह का अवकाश लेगी।

वेंगसरकर ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि मैंने पिछले दो साल में क्रिकेट मैच देखने का आनंद लिया। भारत ने इस दौरान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कम तैयारियों के कारण वे फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इतने महत्वपूर्ण मैच से पहले उन्होंने एक अभ्यास मैच तक नहीं खेला। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड मैच फिट था। उसने इससे पहले दो टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे।


वेंगसरकर ने कहा कि मैं नहीं जानता कि इस तरह का…

अब भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू होने वाली पांच टेस्ट की सीरीज के लिए 14 जुलाई को एकत्रित होंगे। पूर्व चयनकर्ता वेंगसरकर ने कहा कि मैं नहीं जानता कि इस तरह का कार्यक्रम कैसे तैयार किया गया जहां आप बीच में अवकाश पर जाते हैं और फिर वापस आकर टेस्ट खेलते हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद एक सप्ताह का विश्राम पर्याप्त था। आपको लगातार खेलते रहने की जरूरत है। मुझे हैरानी है कि इस कार्यक्रम को मंजूरी मिल गई।


इधर, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने इसलिए मांगी माफी

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन ने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी की थी। वे गलत साबित हो गए। ऐसे में पेन ने मांफी मांगी है। फाइनल से पहले पेन ने कहा था कि मेरा अनुमान है कि भारत आसानी से जीत जाएगा, बशर्ते वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। अब उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि हर किसी से गलती होती है तो मुझसे भी हुई है।

मेरा कीवी फैंस से हल्का सा सामना हुआ तो मुझे लगा कि मीडिया के आगे गलती स्वीकार करूं। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। कीवी खिलाड़ी जिस तरह से खेलते हैं, उन्हें देखना हमेशा शानदार होती है। एक छोटे से राष्ट्र के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर जो कारनामा अंजाम दिया, उसका सम्मान करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
एनीमिया का मतलब हमेशा आयरन की कमी नहीं, इन वजहों से भी खून में कम हो सकता है हीमोग्लोबिन
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
Winter Skincare Tips: सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology