न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेमीफाइनल शुरू होने से पहले सामने आया विवाद, डेली मेल की रिपोर्ट बदल दी गई वानखेड़े की पिच

सेमीफाइनल के इस मुकाबले के शुरू होने से पहले एक विवाद सामने आ गया। दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुमति लिए बिना वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बदल दिया। ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया कि सेमीफाइनल अब उस पिच पर होने वाला है जिसका उपयोग पहले ही दो बार किया जा चुका है, ऐसे में स्पिनर्स को मदद सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 5:13:06

सेमीफाइनल शुरू होने से पहले सामने आया विवाद, डेली मेल की रिपोर्ट बदल दी गई वानखेड़े की पिच

मुम्बई। भारत और न्यूजीलैंड के मध्य विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जहाँ भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मैच में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड की कमान केन विलियमस के हाथों में है। सेमीफाइनल के इस मुकाबले के शुरू होने से पहले एक विवाद सामने आ गया।

दावा किया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुमति लिए बिना वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बदल दिया। ब्रिटिश वेबसाइट डेली मेल की रिपोर्ट में कहा गया कि सेमीफाइनल अब उस पिच पर होने वाला है जिसका उपयोग पहले ही दो बार किया जा चुका है, ऐसे में स्पिनर्स को मदद सकती है।

अब पिच नंबर-6 पर हो रहा सेमीफाइनल!

रिपोर्ट के मुताबिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल के लिए पिच नंबर-7 का प्रयोग होना था, जिस पर इस वर्ल्ड कप में अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला गया था। फिर बीसीसीआई और आईसीसी अधिकारियों को भेजे गए एक व्हाट्सएप संदेश से पता चला कि सेमीफाइनल को पिच नंबर-6 पर स्थानांतरित कर दिया गया था, जिस पर पहले ही इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका के साथ ही भारत-श्रीलंका के बीच मैच खेला जा चुका है।

आईसीसी इवेंट्स में पिच की तैयारियों की देखरेख आमतौर पर आईसीसी के सलाहकार एंडी एटकिंसन द्वारा की जाती है, जो मेजबान क्रिकेट बोर्ड साथ मिलकर यह निर्धारित करते हैं कि प्रत्येक खेल के लिए स्क्वायर पर कौन सी स्ट्रिप्स का उपयोग किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक एटकिंसन को पिच नंबर 7 के साथ किसी भी मुद्दे की जानकारी नहीं थी, उन्होंने बदलावों पर अपना असंतोष व्यक्त किया।

बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर कहा, 'आईसीसी का स्वतंत्र पिच सलाहकार मेजबान और आयोजन स्थलों के साथ उनके प्रस्तावित पिच आवंटन पर काम करता है। यह पूरी प्रक्रिया टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान जारी रहती है।'

क्या कहता है आईसीसी का नियम?

आईसीसी के नियम में कहा गया है कि यह कोई जरूरी नहीं है कि नॉकआउट मैच फ्रेश पिच पर खेले जाएं। वैसे आईसीसी ये अपेक्षा जरूर रखती है कि जिन मैदानों को नॉकआउट मैचों की मेजबानी सौंपी गई हो, वे उस मैच के लिए सर्वोत्तम पिच और आउटफील्ड प्रदान करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत