न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुजारा ने शतक को लेकर कहा..., स्मिथ पर बोला यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, पहले टेस्ट में इंडीज ने बचाया फॉलोऑन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर में खेला जाएगा। दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 9:17:28

पुजारा ने शतक को लेकर कहा..., स्मिथ पर बोला यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज, पहले टेस्ट में इंडीज ने बचाया फॉलोऑन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 25 नवंबर से दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट कानपुर में खेला जाएगा। दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए यह सीरीज काफी अहम है। इंग्लैंड दौरे पर वे कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उनके चयन को लेकर सवाल उठाए जाने लगे थे। खास तौर से उनकी धीमी बल्लेबाजी पर आलोचकों की भोहें तन गई थीं। अब वे घरेलू धरती पर फॉर्म में वापसी कर सबको जवाब देने को बेकरार हैं। पुजारा ने कहा कि पिछले तीन सालों से टेस्ट शतक नहीं बनना मेरे लिए तब तक चिंता की बात नहीं है जब तक मेरे बल्ले से निकले 80 और 90 रन टीम को जीत दिलाने में मदद करें।

उन्होंने माना कि वे खुद पर बहुत ज्यादा दबाव बना लेते थे लेकिन लीड्स और ओवल में 91 और 61 रन की पारी खेलने के बाद चीजें बदल गईं। उन्होंने कहा कि आपको अपने ऊपर बहुत अधिक दबाव डालने की आवश्यकता नहीं है और जो कुछ हो रहा है उसके बारे में बहुत अधिक चिंता करने के बजाय बस कोशिश करें और मैदान में जाकर अपने खेल का आनंद लें। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान यही मानसिकता थी। अब तक तैयारी अच्छी रही है और भारतीय परिस्थितियों में खेलने के अनुभव से अगले कुछ टेस्ट मैच में मदद मिलेगी। पुजारा ने नए कोच राहुल द्रविड़ के लिए कहा कि मैंने उनके साथ ए सीरीज के दौरान काम किया है, इसलिए हम सभी उनके मार्गदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। एक खिलाड़ी और टीम के कोच के रूप में उनके पास जितना अनुभव है, उससे मदद मिलेगी।

cheteshwar pujara,ian healy,sri lanka,westindies,india,newzealand,first test,sports news in hindi

स्टीवन स्मिथ को बनाया कप्तान तो होगी जगहंसाई : इयान हीली

चार साल पहले एक सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला हाल ही में फिर प्रकाश में आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर टिम पेन ने कप्तानी छोड़ दी। पेन को वर्ष 2018 में स्टीवन स्मिथ की जगह कप्तान बनाया गया था, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी मामले में प्रतिबंध झेल रहे थे। अब चर्चा है कि कप्तानी के लिए फिर स्मिथ के नाम पर विचार हो रहा है। पूर्व विकेटकीपर इयान हीली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के लिए अगर पेन की जगह स्मिथ को फिर कंगारू टीम का कप्तान बनाया गया तो इससे जगहंसाई ही होगी।

हीली ने कहा कि स्मिथ को फिर कप्तान बनाने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का भला नहीं होगा। इससे जगहंसाई ही होगी। मुझे स्मिथ को दोबारा कप्तान बनाने पर कोई एतराज नहीं है। स्मिथ ने आलसी कप्तान होने का भारी खामियाजा भुगता है। पेन का कप्तानी छोड़ना उनका अपना फैसला था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि पेन बने रह सकते हैं और कोच भी यही चाहते थे लेकिन वे नहीं चाहते थे कि इस सीरीज में वे फोकस हटने का कारण बने। पहला एशेज टेस्ट 8 दिसंबर से शुरू होगा।

cheteshwar pujara,ian healy,sri lanka,westindies,india,newzealand,first test,sports news in hindi

पहला टेस्ट : वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में बनाए 224/9 रन

वेस्टइंडीज की टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट में बारिश से प्रभावित तीसरे दिन मंगलवार को फॉलोऑन बचाने में सफल रही। आज सिर्फ 38 ओवर का खेल हो सका। श्रीलंका के पहली पारी में 386 रन के जवाब में कैरेबियाई टीम ने नौ विकेट पर 224 रन बना लिए थे। मेहमान टीम अब भी पहली पारी के आधार पर 162 रन पीछे है। इंडीज ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 113 रन से की। मायर्स और होल्डर ने शुरुआती घंटे में श्रीलंका को सफलता से दूर रखा।

कामचलाऊ गेंदबाज धनंजय डि सिल्वा की गेंद पर कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने कैच लपक कर मायर्स की 45 रन की पारी को खत्म किया। इसके थोड़ी देर बाद होल्डर (36) को प्रवीण जयव्रिक्रमा ने चलता कर दिया। 140 किलो के कॉर्नवाल लंच के बाद सुरंगा लकमल का मैच में पहला शिकार बने। उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। उनके आउट होते ही बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा जो फिर शुरु नहीं हो सका। जयविक्रमा और रमेश मेंडिस ने 3-3 विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत