न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैमरन ग्रीन ने 10.3 ओवर में लगाया शतक, साबित हुए सबसे महंगे, लिया गिल का विकेट

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 10.30 की इकॉनोमी से 103 रन लुटाए। हालांकि उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए। ग्रीन ने शुभमन गिल और केएल राहुल के अहम विकेट निकालने का काम किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 7:19:24

कैमरन ग्रीन ने 10.3 ओवर में लगाया शतक, साबित हुए सबसे महंगे, लिया गिल का विकेट

इंदौर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 400 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 399 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इससे पहले भारत ने 2013 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए थे। वहीं उससे पहले 2013 में ही जयपुर में 362/1 टीम इंडिया का कंगारूओं के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था।

कैमरन ग्रीन रहे सबसे महंगे गेंदबाज

इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरन ग्रीन सबसे महंगे गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 10.30 की इकॉनोमी से 103 रन लुटाए। हालांकि उन्होंने 2 विकेट भी अपने नाम किए। ग्रीन ने शुभमन गिल और केएल राहुल के अहम विकेट निकालने का काम किया। कैमरन ग्रीन के ही ओवर में सूर्यकुमार यादव ने पहली 4 गेंदों पर 4 छक्के लगाए थे। ग्रीन के उस ओवर में कुल 26 रन बने थे।

डेब्यू मैच में विकेट नहीं ले पाए स्पेंसर

अन्य ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में सीन एबट ने भी 10 ओवर के स्पेल में 91 रन लुटा दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया। वहीं अन्य गेंदबाजों में जोश हेजलवुड ने 62 और स्पेंसर जॉनसन ने 61 रन खर्च किए। हेजलवुड को 1 विकेट मिला जबकि स्पेंसर को अपने डेब्यू मैच में कोई विकेट नहीं मिला। एडम जम्पा की भी इस मैच में खूब पिटाई हुई। उन्होंने 10 ओवर में 67 रन लुटाए और इशान किशन का विकेट लिया।

गिल और अय्यर ने लगाया शतक, सूर्यकुमार ने खेली विस्फोटक पारी

इंदौर वनडे में भारत की ओर से 2 शतक और 2 अर्द्धशतक बने। शुभमन गिल (104) और श्रेयस अय्यर (105) शतकवीर रहे तो वहीं कप्तान केएल राहुल ने 52 और सूर्यकुमार यादव ने आखिर में 71 रन की विस्फोटक पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से यह पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 194 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर की सबसे तेज हाफ सेंचुरी भी पूरी की। सूर्यकुमार ने 24 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत