न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वाह! क्या फोटो है : ये 4 खिलाड़ी मिलकर बना रहे इन 2 का नाम! बुमराह को पत्नी ने यूं किया विश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर पेज पर एक दिलचस्प फोटो शेयर की है। इसमें चार खिलाड़ी पीठ करके खड़े हैं। ये चारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Dec 2021 8:58:33

वाह! क्या फोटो है : ये 4 खिलाड़ी मिलकर बना रहे इन 2 का नाम! बुमराह को पत्नी ने यूं किया विश

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर पेज पर एक दिलचस्प फोटो शेयर की है। इसमें चार खिलाड़ी पीठ करके खड़े हैं। ये चारों खिलाड़ी मिलकर अपनी जर्सी से दो नाम बना रहे हैं और इनमें 2-2 खिलाड़ी दोनों देश (भारत और न्यूजीलैंड) के हैं। इस फोटो में सबसे आगे (बाएं से दाएं) भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल खड़े हैं और उनकी जर्सी पर लिखा है ‘अक्षर’, उनके बाद खड़े हैं न्यूजीलैंड के खब्बू स्पिनर एजाज पटेल जिनकी जर्सी पर लिखा है ‘पटेल’, इसके बाद तीसरे स्थान पर खड़े हैं कीवी स्पिनर रचिन रवींद्र जिनकी जर्सी पर लिखा है ‘रवींद्र’ और आखिरी स्थान पर खड़े हैं भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जिनकी जर्सी पर लिखा है ‘जडेजा’।

bcci,ajaz patel,rachin ravindra,axar patel,ravindra jadeja,jasprit bumrah,sports news in hindi

इस तरह चारों खिलाड़ियों की जर्सी से मिलकर बन रहे हैं दो नाम। वो दो नाम हैं अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा। हैरान करने वाली बात ये है कि चारो खिलाड़ी लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं। एजाज और रचिन भारतीय मूल के हैं। बताया जा रहा है कि इस फोटो को सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्लिक किया है। आईसीसी ने यह फोटो शेयर करते हुए इसे परफेक्ट क्लिक बताया है। कई यूजर इस पर मजेदार कैप्शन दे रहे हैं। कोई कुंभ मेले के भाई बता रहा है तो कोई वॉशिंग पाउडर के सफेदी वाले जोक मार रहा है।

bcci,ajaz patel,rachin ravindra,axar patel,ravindra jadeja,jasprit bumrah,sports news in hindi

बुमराह की पत्नी है टीवी प्रजेंटर, इन 4 क्रिकेटर्स का भी आज ही है जन्मदिन

टीम इंडिया के दाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार (6 दिसंबर) को 28 साल के हो गए। न्यूजीलैंड सीरीज से ब्रेक लेने वाले बुमराह को उनकी पत्नी व टीवी प्रजेंटर संजना गणेशन ने स्पेशल स्टाइल में बर्थडे विश किया है। संजना ने एक नोट लिखा-आपकी पास वह जगह है जहां मैं हमेशा रहना चाहता थी... मेरे पूरे दिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं। संजना ने गैलरी से एक फोटो भी निकाली। पोस्ट पर उन्होंने दिल वाली इमोजी भी दी। संजना के इस पोस्ट पर जवाब देते हुए बुमराह ने भी दिल की इमोजी बनाई है। बुमराह और संजना गणेशन ने इसी साल 5 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी।

संजना टी20 वर्ल्ड कप के दौरान आईसीसी के लिए एंकरिंग करती हुईं दिखी थीं। संजना आईपीएल और स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाए जाने वाले मैच के लिए भी एंकरिंग करती हैं। बुमराह के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 24 टेस्ट में 101, 67 वनडे में 108 और 55 टी20 में 66 विकेट चटकाए हैं। उल्लेखनीय है कि आज ही भारत के चार और स्टार क्रिकेटर्स का जन्मदिन है। श्रेयस अय्यर 27, रवींद्र जडेजा 33, करुण नायर 30 और आरपी सिंह 36 साल के हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत