Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अश्विन ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, बने एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

इस मैच में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 2:35:47

अश्विन ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, बने एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

इंदौर। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेला गया दूसरा वनडे मैच कई रिकॉर्ड के तोड़ने और बनने के लिए यादगार रहेगा। इस मैच में भारत की ओर से कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के साथ ही बनाया भी गया। बारिश की वजह से डकवर्थ लुइस नियम के तहत ओवरों में की गई कमी से आस्ट्रेलिया को 327 रन का टाइगेट 33 ओवर में पूरा करने का मिला, जिसमें आस्ट्रेलिया सफल नहीं हो सका और 99 रन से उसे पराजय का सामना करना पड़ा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अपने इस बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से अश्विन ने 15 साल पुराने एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

अश्विन ने इस मैच में 7 ओवर में 41 रन देते हुए तीन विकेट झटके। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन और जोश इंग्लिस को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ अश्विन एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 48 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.34 की औसत से 144 विकेट हासिल किए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज स्पिनर और टीम इंडिया पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के नाम था। कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ कुल 142 विकेट लिए थे। अब अश्विन ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए इसे अपने नाम कर लिया है। कुंबले ने नवंबर 2008 में आखिरी टेस्ट के दौरान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा था। कपिल ने पाकिस्तान के खिलाफ 141 विकेट लिए हैं। वहीं, कुंबले ने पाकिस्तान के विरुद्ध 135 शिकार किए हैं।
किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज –

144 - रविचंद्रन अश्विन vs ऑस्ट्रेलिया

142 - अनिल कुंबले vs ऑस्ट्रेलिया

141 - कपिल देव vs पाकिस्तान

135 - अनिल कुंबले vs पाकिस्तान

132 - कपिल देव vs वेस्टइंडीज

मैच की बात करें तो इंदौर में खेले गए इस दूसरे वनडे मुक़ाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 399 रन बनाए। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 रन का लक्ष्य मिला। कंगारू टीम 28.2 ओवर में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंदौर में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

किश्तवाड़ में दो लापता SPO के शव बरामद, गोली मारकर की गई हत्या
किश्तवाड़ में दो लापता SPO के शव बरामद, गोली मारकर की गई हत्या
कुलगाम में CRPF पर हमले के बाद नए आतंकी संगठन की एंट्री, RSS और केंद्र सरकार को दी हमलों की धमकी
कुलगाम में CRPF पर हमले के बाद नए आतंकी संगठन की एंट्री, RSS और केंद्र सरकार को दी हमलों की धमकी
दो कथित अफेयर के बाद बढ़ी जेन्सेन हुआंग की मुश्किलें, क्या NVIDIA को मिलेगा नया CEO?
दो कथित अफेयर के बाद बढ़ी जेन्सेन हुआंग की मुश्किलें, क्या NVIDIA को मिलेगा नया CEO?
अखिलेश-मायावती की बढ़ेगी चुनौती? ओवैसी और चंद्रशेखर ने मिलाया हाथ, दलित-मुस्लिम वोट पर नजर
अखिलेश-मायावती की बढ़ेगी चुनौती? ओवैसी और चंद्रशेखर ने मिलाया हाथ, दलित-मुस्लिम वोट पर नजर
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
2008 में Nvidia से जुड़ीं, अब कंपनी के CEO के साथ रिश्ते के आरोपों को लेकर चर्चा में किम्बर्ली पॉवेल
2008 में Nvidia से जुड़ीं, अब कंपनी के CEO के साथ रिश्ते के आरोपों को लेकर चर्चा में किम्बर्ली पॉवेल
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 2 SPO लापता, सेना और पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में 2 SPO लापता, सेना और पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी
मध्य प्रदेश में बनी देश की पहली Wildlife-Safe Red Road, NH-45 पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम
मध्य प्रदेश में बनी देश की पहली Wildlife-Safe Red Road, NH-45 पर वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
यश के साथ कियारा के इंटीमेट सीन्स पर सिद्धार्थ का था कैसा रिएक्शन? करण जौहर के शो में एक्ट्रेस ने खोला राज
यश के साथ कियारा के इंटीमेट सीन्स पर सिद्धार्थ का था कैसा रिएक्शन? करण जौहर के शो में एक्ट्रेस ने खोला राज
रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 7 दिनों में भारत में 511 करोड़, वर्ल्डवाइड 934 करोड़ के पार पहुंची कमाई
रामायण का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 7 दिनों में भारत में 511 करोड़, वर्ल्डवाइड 934 करोड़ के पार पहुंची कमाई
छोटी उंगली के नीचे बना बुध पर्वत खोलेगा करियर के राज, जानें हथेली में क्या संकेत देती हैं इसकी बनावट
छोटी उंगली के नीचे बना बुध पर्वत खोलेगा करियर के राज, जानें हथेली में क्या संकेत देती हैं इसकी बनावट
12 नवंबर को बनेगा गुरु-चंद्रमा का नवपंचम योग, मेष समेत इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
12 नवंबर को बनेगा गुरु-चंद्रमा का नवपंचम योग, मेष समेत इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
16 साल के रिदित कुमावत ने बनाया ऑफलाइन ‘Jarvis’ स्मार्ट रूम, आवाज से चलेंगी लाइट और पंखे
16 साल के रिदित कुमावत ने बनाया ऑफलाइन ‘Jarvis’ स्मार्ट रूम, आवाज से चलेंगी लाइट और पंखे
astrology