न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

…तो इन 2 में से कोई 1 होगा टीम इंडिया का नया कोच! T20 विश्व कप के बाद शास्त्री की विदाई

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल ओमान-यूएई में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद खत्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 11:14:55

…तो इन 2 में से कोई 1 होगा टीम इंडिया का नया कोच! T20 विश्व कप के बाद शास्त्री की विदाई

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल ओमान-यूएई में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद खत्म होने जा रहा है। बीसीसीआई पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शास्त्री के साथ करार आगे बढ़ाने के पक्ष में भी नहीं दिख रहा है। नए कोच के लिए अटकलें लगाई जाने लगी हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पूर्व लेग स्पिनर और भारतीय टीम को कोचिंग दे चुके अनिल कुंबले तथा पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को कोच पद का उम्मीदवार माना जा रहा है।

सौरव गांगुली की अगुवाई वाला बीसीसीआई कुंबले और लक्ष्मण को शास्त्री के कार्यकाल पूरा कर लेने पर आवेदन करने को कह सकता है। नाम न बताने की शर्त पर सूत्र ने बताया कि कुंबले ने जिस तरह से विदाई ली थी उसे सुधारने की जरूरत है। कप्तान विराट कोहली के दबाव के बाद उन्हें हटाया गया, जिससे बहुत गलत संदेश गया था। हालांकि यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि क्या कुंबले और लक्ष्मण इस काम को करने के लिए तैयार हैं।

anil kumble,vvs laxman,ravi shastri,head coach,team india,rahul dravid,t20 world cup,virat kohli,sports news in hindi

कुंबले और लक्ष्मण दोनों के पास है कोचिंग का अनुभव

आपको बता दें कि कुंबले ने साल 2016-17 के बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच का रोल निभाया था। तब सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सलाहकार समिति ने उन्हें कोच नियुक्त करने का फैसला लिया था। कोहली के साथ 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद हुए विवाद पर कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कुंबले के पास कोचिंग का काफी अनुभव है। वे लंबे समय से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीमों के साथ काम कर रहे हैं। वे फिलहाल फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच हैं। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के साथ भी काम कर चुके हैं। दूसरी ओर, लक्ष्मण अभी सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटर हैं। लक्ष्मण कमेंटेटर के रूप में भी दिखते हैं।

anil kumble,vvs laxman,ravi shastri,head coach,team india,rahul dravid,t20 world cup,virat kohli,sports news in hindi

राहुल द्रविड़ भी हैं दावेदार, श्रीलंका दौरे पर निभाई थी जिम्मेदारी

दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बनाने की मांग कर रहे हैं। गांगुली ने इस संबंध में भी कहा है कि राहुल से इस बारे में अभी बात नहीं हुई है, लेकिन भविष्य में बीसीसीआई उनकी राय भी चाहेगा। उल्लेखनीय है कि द्रविड़ ने पिछले दिनों श्रीलंका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। तब भारत की एक टीम टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई हुई थी और वहां कोच शास्त्री थे। द्रविड़ लंबे समय से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। द्रविड़ अधिकतर युवा खिलाड़ियों के आदर्श हैं और वे उनके खेल और व्यवहार का काफी सम्मान करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत