न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गौतम गंभीर के साथ-साथ BCCI ने इस दिग्गज का भी लिया इंटरव्यू, कौन होगा नया हेड कोच

एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट एडवाइजरी कमेट ने मंगलवार को गौतम गंभीर के साथ-साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर वूरकेरी वेंकट रमन का भी इंटरव्यू लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 7:53:37

गौतम गंभीर के साथ-साथ BCCI ने इस दिग्गज का भी लिया इंटरव्यू, कौन होगा नया हेड कोच

मुम्बई। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए साक्षात्कार लिया। यह इंटरव्यू 'जूम कॉल' पर हुआ जिसमें गंभीर और अशोक मल्होत्रा दोनों ऑनलाइन शामिल हुए। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ''हां, गंभीर सीएसी के साथ साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए। आज एक दौर की चर्चा हुई। कल एक और दौर होने की उम्मीद है।''

माना जा रहा है कि गंभीर एकमात्र उम्मीदवार हैं जो दावेदारी में हैं और उनके नाम की घोषणा महज औपचारिकता है जो अगले 48 घंटों में हो सकती है। सीएसी के अध्यक्ष मल्होत्रा और उनके सहयोगियों जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक के साथ गंभीर की बातचीत के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है। परांजपे और सुलक्षणा दोनों मुंबई में रहते हैं।

माना जा रहा है कि चर्चा अगले तीन वर्षों के लिए गंभीर की रणनीति पर केंद्रित थी जिस दौरान विभिन्न प्रारूपों में तीन आईसीसी टूर्नामेंट होने हैं। मंगलवार शाम को शीर्ष परिषद की बैठक है और समझा जाता है कि सचिव जय शाह अंतिम घोषणा से पहले कोच चयन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को अवगत कराएंगे। सीएसी उत्तर क्षेत्र से चयनकर्ता पद के लिए कुछ इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार भी ले रही है।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज 42 वर्षीय गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को टीम के मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे मौजूदा टी20 विश्व कप में टीम का अभियान खत्म होने के बाद पद छोड़ देंगे। ग्रुप लीग चरण में अजेय रहने के बाद टीम फिलहाल सुपर आठ मुकाबले के लिए बारबडोस में है। टीम 20 जून को अफगानिस्तान से खेलेगी।

इस दिग्गज का भी लिया साक्षात्कार

खबर थी कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बन सकते हैं। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने गंभीर के साथ-साथ एक और दिग्गज का इंटरव्यू लिया है।

न्यूज18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट एडवाइजरी कमेट ने मंगलवार को गौतम गंभीर के साथ-साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर वूरकेरी वेंकट रमन का भी इंटरव्यू लिया है। गंभीर हेड कोच बनने की रेस में फिलहाल आगे चल रहे हैं। वहीं खबर के मुताबिक रमन भी मजबूत दावेदार हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान काफी अच्छी प्रजेंटेशन पेश की है। लेकिन नया हेड कोच कौन होगा, इस पर फैसला नहीं लिया गया है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि गौतम गंभीर ने वर्चुअल इंटरव्यू दिया है। लेकिन रमन ने प्रजेंटेशन पेश की है। यह काफी विस्तार से तैयार की गई थी। अब सीएसी बुधवार को विदेशी कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लेगी। इसमें कौन-कौन शामिल होगा, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। बीसीसीआई नए सिलेक्टर की भी तलाश कर रही है। इसके लिए कुछ कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट भी किया गया है। सिलेक्टर पद के लिए जल्द ही इंटरव्यू लिया जा सकता है, लेकिन इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
गुरुग्राम लेडी बाइकर केस में आरोपी के वकील का दावा, ‘हिट-एंड-रन नहीं, हादसा था’, नशे में होने के आरोप से भी इनकार
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल