न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बुधवार से शुरू हो चुके 37वें राष्ट्रीय खेल, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 10 हजार एथलीट लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार को गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह पहली बार है, जब गोवा में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 26 Oct 2023 1:15:47

बुधवार से शुरू हो चुके 37वें राष्ट्रीय खेल, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन, 10 हजार एथलीट लेंगे भाग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार को गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह पहली बार है, जब गोवा में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मड़गांव में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी देशभर के हजारों एथलीटों को भी संबोधित करेंगे। आज उद्घाटन के बाद ये राष्ट्रीय खेल 9 नवंबर तक चलेंगे। हालांकि कुछ इवेंट बुधवार से ही शुरू हो चुके हैं।

इस बार राष्ट्रीय खेलों में कुल 43 स्पर्धाओं में देशभर के करीब 10 हजार एथलीट हिस्सा लेंगे। इन खेलों का आयोजन गोवा के साथ ही कुल 28 वेन्यू पर किया जाएगा। कुछ खेलों की शुरुआत पहले ही की जा चुकी है, जिसमें बैडमिंटन और भारोत्तोलन आदि शामिल हैं। गोल्फ कोर्स की कमी के चलते इस स्पर्धा की मेजबानी दिल्ली गोल्फ कोर्स के पास है। भारोत्तोलन स्पर्धा में बुधवार को सेना के प्रशांत कोली और महाराष्ट्र की दीपाली गुरसाले ने गोल्ड मेडल जीता है।

दीपाली-प्रशांत ने बनाए राष्ट्रीय रेकॉर्ड

37वें राष्ट्रीय खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा के पहले दिन बुधवार को महाराष्ट्र की दीपाली गुरसाले ने महिलाओं के 45 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। दीपाली ने स्नैच में 75 किलोग्राम वजन उठाकर नया राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया है। वहीं, सेना के प्रशांत कोली ने नया राष्ट्रीय रेकार्ड बनाते हुए गोल्ड अपने नाम किया है।

कोली ने सेना को दिलाया दूसरा गोल्ड

प्रशांत कोली ने महाराष्ट्र के मुकुंद अहीर को हराते हुए पुरुषों की 55 किलोग्राम वर्ग भोरोत्तोलन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। कोली ने कुल 253 किलो वजन उठाते हुए सेना को दूसरा गोल्ड दिलाया। वहीं, नेटबॉल में हरियाणा ने दोनों गोल्ड अपने नाम किए। जिम्नास्टिक महिला लयबद्ध वर्ग में महाराष्ट्र ने गोल्ड, जम्मू-कश्मीर ने सिल्वर और हरियाणा ने ब्रॉन्ज जीता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन