न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिजोरम में जेडपीएम को मिला पूर्ण बहुमत, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट की करारी हार

एमएनएफ उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा अपनी आइजोल पूर्व-1 सीट हार गए, जहां जेडपीएम उम्मीदवार लालथनसांगा ने 2,101 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उप मुख्यमंत्री और एमएनएफ उम्मीदवार तावंलुइया ने तुईचांग सीट पर जेडपीएम के डब्लू चुआनावमा को 909 वोटों के अंतर से हरा दिया। कई अन्य एमएनएफ मंत्री भी अपनी-अपनी सीटें हार गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता अपनी आइजोल पश्चिम-3 सीट जेडपीएम उम्मीदवार वी.एल. ज़ैथनज़ामा से 4,582 वोटों के अंतर से हार गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 6:14:56

मिजोरम में जेडपीएम को मिला पूर्ण बहुमत, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट की करारी हार

आइजोल। आईपीएस अधिकारी से नेता बने लालदुहोमा के नेतृत्व वाले ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सोमवार को मिजोरम में पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल कर सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को करारी शिकस्त दी। मिजोरम के निवर्तमान मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा हार स्वीकार करते हुए शाम से पहले राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मिलकर अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। विपक्षी कांग्रेस, जिसने कई वर्षों तक पहाड़ी सीमावर्ती राज्य पर शासन किया, केवल एक सीट - लांग्टलाई पश्चिम पर आगे चल रही है।

सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा ने भाषाई अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, खासकर जहां मतदाता सूची में रियांग और चकमा आदिवासी समुदाय अच्छी संख्या में हैं। उनके अलावा 27 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे।

जेडपीएम ने 40 सदस्यीय विधानसभा में 25 सीटें जीती हैं और दो सीटों पर आगे चल रही है। एमएनएफ ने महज सात सीटें जीती हैं और तीन सीटों पर आगे चल रही है। विभिन्न जिलों में वोटों की गिनती अभी जारी है।

विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले भगवा पार्टी में शामिल हुए पूर्व एमएनएफ मंत्री के. बेइचुआ और उनके पार्टी सहयोगी के. ह्रामो ने क्रमशः अपनी सियाहा और पलक सीटें जीतीं। भगवा पार्टी के दोनों उम्मीदवारों ने अपने एमएनएफ विरोधियों को हरा दिया। मिजोरम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष लालरिनलियाना सेलो, जो चुनाव से कुछ दिन पहले एमएनएफ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, अपनी ममित सीट एमएनएफ उम्मीदवार एच. लालजिरलियाना से हार गए।

एमएनएफ को 2018 के चुनावों में 40 सदस्यीय विधानसभा में से 26 सीटें मिलीं थीं, जबकि जेडपीएम को आठ सीटें मिली थीं। पिछले चुनाव में कांग्रेस को पांच सीटें मिली थीं और भाजपा एक सीट जीतने में कामयाब रही थी।

जेडपीएम के अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा ने बहुकोणीय मुकाबले में अपने निकटतम एमएनएफ प्रतिद्वंद्वी जे. माल्सावमजुआला वानचावंग को 2,983 मतों के अंतर से हराकर अपनी सेरछिप सीट बरकरार रखी, जबकि पार्टी के अधिकांश प्रमुख उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे थे।

आईपीएस अधिकारी से नेता बने लालदुहोमा, जिन्होंने 8,314 वोट हासिल किए, लगातार दूसरी बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। जेडपीएम के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा ने अपनी सीट जीतने के बाद मीडिया को बताया कि वह मंगलवार या बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और शपथ ग्रहण समारोह इसी महीने होगा।

मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा हारे

एमएनएफ उम्मीदवार और मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा अपनी आइजोल पूर्व-1 सीट हार गए, जहां जेडपीएम उम्मीदवार लालथनसांगा ने 2,101 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उप मुख्यमंत्री और एमएनएफ उम्मीदवार तावंलुइया ने तुईचांग सीट पर जेडपीएम के डब्लू चुआनावमा को 909 वोटों के अंतर से हरा दिया। कई अन्य एमएनएफ मंत्री भी अपनी-अपनी सीटें हार गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता अपनी आइजोल पश्चिम-3 सीट जेडपीएम उम्मीदवार वी.एल. ज़ैथनज़ामा से 4,582 वोटों के अंतर से हार गए।

हालांकि भगवा पार्टी की सीटों की संख्या एक से बढ़कर दो हो गई, लेकिन भाजपा के मिजोरम प्रदेश अध्यक्ष वनलालहुमुआका अपनी डंपा सीट एमएनएफ उम्मीदवार लालरिंतलुआंगा सेलो से 310 वोटों के अंतर से हार गए।

8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने 16 महिलाओं सहित 174 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को हुए वोटों की गिनती राज्य के सभी 11 जिलों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज सुबह आठ बजे शुरू हुई। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने ने आईएएनएस को बताया कि मतगणना प्रक्रिया में महिलाओं सहित चार हजार से अधिक अधिकारी लगे हुए थे। इन अधिकारियों को 11 जिलों के 13 केंद्रों के तहत 40 मतगणना हॉलों में तैनात किया गया था।

पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य भर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और मिजोरम सशस्त्र पुलिस की पर्याप्त टुकड़ियों को तैनात किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत