न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश: थाने पहुंचा Zomato डिलीवरी बॉय, पिस्टल और 10 कारतूस सौंपते हुए बोला – 'ये लीजिए'

पिस्टल और कारतूस की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल को कई बार खंगाला, आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब काफी मशक्कत के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा, तो मजबूरन पुलिस ने पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Tue, 04 Feb 2025 8:07:03

उत्तर प्रदेश: थाने पहुंचा Zomato डिलीवरी बॉय, पिस्टल और 10 कारतूस सौंपते हुए बोला – 'ये लीजिए'

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की पुलिस बीते पांच दिनों से एक खास मामले को लेकर तनाव में थी। टेंशन कुछ ऐसी थी कि पूरे थाने के सिपाही और दारोगा किसी चीज की तलाश में बड़ी तत्परता से जुटे हुए थे। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि उनकी यह टेंशन पल भर में दूर हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला। दरअसल, दरअसल, पांच दिन पहले मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी नीरज एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि दुर्घटना के समय उनकी सर्विस पिस्टल और 10 कारतूस गुम हो गए हैं।

पिस्टल और कारतूस की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल को कई बार खंगाला, आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब काफी मशक्कत के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा, तो मजबूरन पुलिस ने पिस्टल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस बीच, मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में रहने वाले जोमैटो डिलीवरी बॉय, श्रृंग यादव ने पुलिस से संपर्क किया। उसने जानकारी दी कि उसके पास किसी की पिस्टल और 10 कारतूस हैं। जब वह थाने पहुंचा और पुलिस को पिस्टल लौटाई, तो यह देख पुलिसकर्मी हैरान रह गए। यह वही सिपाही नीरज की खोई हुई सर्विस पिस्टल थी, जिसे पुलिस पिछले पांच दिनों से ढूंढ रही थी।

श्रृंग यादव ने बताया कि जब वह फूड डिलीवरी के लिए कहीं जा रहा था, तो उसे रास्ते में यह पिस्टल और कारतूस पड़े मिले। उसने उन्हें सुरक्षित रख लिया और सही समय पर पुलिस को सौंप दिया।

मिलेगा 11,000 रुपए का इनाम

मेरठ जिले में पुलिसकर्मी की खोई हुई सर्विस पिस्टल लौटाने वाले जोमैटो डिलीवरी बॉय, श्रृंग यादव को अब इनाम मिलेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉक्टर विपिन ताड़ा के आदेशानुसार, श्रृंग यादव को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस मामले पर एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने कहा, "सिपाही की पिस्टल डिलीवरी बॉय को मिली थी, जिसने ईमानदारी दिखाते हुए पुलिस से संपर्क कर उसे लौटा दिया। उसकी इस सराहनीय पहल के लिए उसे सम्मानित किया जाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज

पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम

फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती

KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत

फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!

Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल