न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा : 10 दिन बाद होने वाली थी शादी और युवक ने कर ली सुसाइड, घरवालों ने नहीं सुनी गुजारिश

एक युवक ने शादी से 10 दिन पहले ही सुसाइड कर ली। युवक ने अपने घरवालों से गुजारिश की थी कि वह अभी शादी नहीं करना चाहता था। वह चाहता था कि कुछ काम-धंधा कर वह आर्थिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत कर ले। लेकिन इसकी बात नहीं मानी गई और उसने यह कदम उठा लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 2:43:51

भीलवाड़ा : 10 दिन बाद होने वाली थी शादी और युवक ने कर ली सुसाइड, घरवालों ने नहीं सुनी गुजारिश

जिले के मांडल के मालियों के मंदिर के पीछे रहने वाले एक युवक ने शादी से 10 दिन पहले ही सुसाइड कर ली। युवक ने अपने घरवालों से गुजारिश की थी कि वह अभी शादी नहीं करना चाहता था। वह चाहता था कि कुछ काम-धंधा कर वह आर्थिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत कर ले। लेकिन इसकी बात नहीं मानी गई और उसने यह कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अंबालाल माली के तौर पर हुई हैं। घर वालों से झगड़ा होने के बाद अंबालाल बिजली के पोल के पास काफी देर तक बैठा रहा। लोगों की आवाजाही कम होने लगी तो प्लास्टिक की रस्सी का फंदा डाल खंभे से लटक गया। कुछ देर बाद ग्रामीण वहां से गुजरने लगे तो खंभे पर लटकता हुआ शव देख सहम गए। इसके बाद पुलिस और उसके घर वालों को सूचना दी गई।

मांडल थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने बताया कि मालियों के मंदिर के पीछे रहने वाले अंबालाल माली (22) की शादी 11 दिसंबर को होने वाली थी। फिलहाल वह सब्जी का ठेला लगाकर घर का खर्च चलाता है। उसकी इच्छा थी कि बिजौलिया जाकर वह सब्जी का कारोबार करे। वहां कुछ समय काम के बाद आर्थिक हालात सुधर जाएंगे, फिर शादी कर लेगा। यह बात उसने अपने घरवालों को भी बताई थी। बुधवार रात अंबालाल और घरवालों के बीच इसको लेकर बहस भी हो गई थी। इसी के बाद वह घर से निकल गया। घर से कुछ दूरी पर नरसिंह द्वार के पास बिजली का खंभा है। उसी पर उसकी लाश मिली। ग्रामीणों ने बताया कि अंबालाल के घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। गांव की ही लड़की से उसका रिश्ता तय हुआ था। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट