न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब Zomato और Swiggy से नहीं कर सकेंगे Domino's का पिज्जा ऑर्डर, ये है बड़ी वजह!

CCI ने अप्रैल में Zomato और Swiggy के जांच के आदेश दिए थे। दोनों ही प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कथित अनुचित व्यापार व्यवहार को लेकर शिकायत सामने आई थी। दोनों कंपनियों के खिलाफ उनके रेस्तरां पार्टनर्स ने अनुचित तरीके से व्यापार करने का आरोप लगाया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 22 Jul 2022 9:11:50

अब Zomato और Swiggy से नहीं कर सकेंगे Domino's का पिज्जा ऑर्डर, ये है बड़ी वजह!

आने वाले दिनों में हो सकता है कि आप जोमैटो और स्विगी से डोमिनोज का पिज्जा ऑर्डर नहीं कर सकेंगे। डोमिनोज पिज्जा इंडिया फ्रेंचाइजी अपने बिजनेस को फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) से हटा सकती है। दोनों ही फूड डिलीवरी ऐप पर बढ़े कमीशन की वजह से डोमिनोज पिज्जा इंडिया परेशान है। रॉयटर्स की खबर के अनुसार, अगर जोमैटो और स्विगी ने अब अपने कमीशन में इजाफा किया, तो डोमिनोज पिज्जा इंडिया इन दोनों ऐप से अपने प्रोडक्ट को दूर कर देगी।

यह खुलासा जुबिलेंट फूडवर्क्स JUBI.NS द्वारा किया गया था, जो भारत में डोमिनोज और डंकिन डोनट्स की चेन ऑपरेट करता है।

CCI ने अप्रैल में Zomato और Swiggy के जांच के आदेश दिए थे। दोनों ही प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कथित अनुचित व्यापार व्यवहार को लेकर शिकायत सामने आई थी। दोनों कंपनियों के खिलाफ उनके रेस्तरां पार्टनर्स ने अनुचित तरीके से व्यापार करने का आरोप लगाया था।

जुबिलेंट ले सकता है बड़ा फैसला

जुबिलेंट ने इस महीने बताया कि भारत में उसके कुल कारोबार का 26-27 फीसदी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आया है। इसमें उसका अपना मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट भी शामिल है। कंपनी ने अपने 19 जुलाई के पत्र में CCI को संबोधित करते हुए कहा कि कमीशन दरों में वृद्धि के मामले में, जुबिलेंट अपने अधिक व्यवसायों को ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से इन-हाउस ऑर्डरिंग सिस्टम में ट्रांसफर करने पर विचार करेगा। सीसीआई का मामला नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की एक शिकायत से शुरू हुआ था, जिसमें 5,00,000 से अधिक सदस्य हैं। जोमैटो और स्विगी पर 20% से 30% की सीमा में लिया गया कमीशन व्यवहारिक नहीं है। एक वरिष्ठ उद्योग कार्यकारी ने कहा कि जोमैटो और स्विगी के कमीशन डोमिनोज और कई अन्य रेस्तरां के लिए चिंता का विषय थे। नाम जाहिर न करने की शर्त पर एग्जिक्यूटिव ने कहा कि अगर कमीशन में और बढ़ोतरी की जाती है, तो इससे कारोबारियों का मुनाफा कम हो जाएगा।

बता दे, जुबिलेंट भारत की सबसे बड़ी फूड सर्विस कंपनी है। इसके 1,600 से अधिक ब्रांडेड रेस्तरां आउटलेट हैं। इनमें 1,567 डोमिनोज और 28 डंकिन आउटलेट शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत