न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल में बंद सपा नेता आजम खान को योगी सरकार का बड़ा झटका, वापस ली जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई जमीन

जेल में बंद सपा के दिग्गज नेता आजम खां को योगी सरकार की तरफ से एक और बड़ा झटका लगा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 2:55:38

जेल में बंद सपा नेता आजम खान को योगी सरकार का बड़ा झटका, वापस ली जौहर ट्रस्ट को लीज पर दी गई जमीन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। हाल ही में बेटे अब्दुल्ला के फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई थी। जेल में बंद सपा के दिग्गज नेता आजम खां को योगी सरकार की तरफ से एक और बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में रामपुर में मौलाना मो. जौहर ट्रस्ट को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा लीज पर दी गई मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन व भूमि वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की मीटिंग में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे। बैठक के बाद वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में जौहर ट्रस्ट से जुड़ा प्रस्ताव रखा गया था। इस पर कैबिनेट के विचार के बाद मंजूरी दे दी गई।
100 रुपये सालाना किराये पर दी थी जमीन

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी सरकार में शर्तों की अनदेखी करके विद्यालय की जमीन जौहर ट्रस्ट को मात्र 100 रुपये सालाना के किराये पर दी गई थी। मामले में शिकायतकर्ता विधायक आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया था कि सपा कार्यकाल में आजम ने मुर्तजा विद्यालय की जमीन को जौहर ट्रस्ट के नाम करवा लिया था। इसके बाद इसमें रामपुर पब्लिक स्कूल खोल दिया।

भाजपा विधायक का कहना है कि रामपुर शहर स्थित यह जमीन 3825 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में है। इसमें सपा का कार्यालय भी है। जमीन की कीमत सर्किल रेट के हिसाब से 10 करोड़, जबकि मार्केट रेट 100 करोड़ से ज्यादा है। डीएम रामपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने इस जमीन को माध्यमिक शिक्षा को लौटाने का फैसला किया है।

योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में इस जमीन के लीज पर चर्चा की गई। आखिर में योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव पर विचार करते हुए जमीन को वापस लेने पर मुहर लगा दी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार ने जौहर यूनिवर्सिटी से 41,000 वर्ग फुट जमीन वापस लेने के लिए हरी झंडी दे दी है। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद इस जमीन को वापस लेने जा रहा है।

अखिलेश यादव बोले, ये परंपरा ठीक नहीं

जौहर ट्रस्ट की जमीन को कैबिनेट के फैसले से वापस लिए जाने पर अखिलेश ने कहा कि यह परंपरा उचित नहीं है। इसी तरह के निर्णय आगे आने वाली सरकार भी लेगी। उन्होंने कहा यूपी में समाजवादी सरकार बनने पर स्कूल कॉलेज और अस्पतालों के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल