न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में दिखने लगा सर्दी का रंग, राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अनुमान

सर्दियों के घने कोहरे को देखने के लिए तरस रहे उत्तर भारतीयों को सर्दी ने अब अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Dec 2023 4:20:22

उत्तर भारत में दिखने लगा सर्दी का रंग, राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अनुमान

नई दिल्ली। सर्दियों के घने कोहरे को देखने के लिए तरस रहे उत्तर भारतीयों को सर्दी ने अब अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के शहरों में दिन का पारा जहाँ 25 डिग्री से ऊपर रह रहा है वहीं रात को यह पारा लुढ़ककर 8 डिग्री तक पहुँचने लगा है। उत्तर भारत में 10 दिसम्बर रविवार का दिन सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो दिन के तापमान में भी अब धीरे धीरे गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और नौ डिग्री रहने की संभावना है। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूरे सप्ताह बना रहेगा। शुक्रवार तक दिन का तापमान 23 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।

राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसम्बर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। उत्तर पश्चिम भारत में राजस्थान राज्य भी शामिल है। मौसम विभाग की भाविष्यवाणी के अनुसार अगर 11 दिसम्बर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ तो राजस्थान के कई जिलों में बारिश हो सकती है। यह पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में कितने दिन सक्रिय रहेगा, यह कुछ नहीं कहा जा सकता है।

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। उत्तरी हवाओं का दबाव बढ़ने से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आएगी। कमजोर तंत्र के सक्रिय होने के कारण राजस्थान में कई इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

पांच राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 दिसंबर को पांच अलग-अलग राज्यों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जहां उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाया और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा। 11 दिसंबर को उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना

आईएमडी की तरफ से जारी किए रिपोर्ट के मुताबिक 12 दिसंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

बिहार में तापमान में गिरावट

बिहार में पछुआ हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। बारिश का सिलसिला खत्म होते ही घना कोहरा का प्रभाव राज्य में बना रहेगा। 48 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। इनके कारण ठंड में वृद्धि के आसार हैं।

पंजाब में सताने लगी सर्दी

पंजाब में बढ़ती ठंड से लोग को घरों में रहने लिए मजबूर हैं। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। कोहरे के कारण वाहन चलाने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में धूप खिलने के साथ-साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
ट्रंप का दावा: ईरान ने लगाई युद्धविराम की गुहार, ईरानी अधिकारी ने किया खारिज
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
'ममता और बीजेपी: एक ही सिक्के के दो पहलू', ओवैसी ने बंगाल में टीएमसी पर साधा निशाना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
‘मरना नहीं चाहते, हमें बचा लो’… होर्मुज में फंसे 20 हजार नाविक, कर रहे है बम और भूख का सामना
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
पंजाब की सियासत में बड़ा बदलाव, दंगा पीड़ितों के ‘मसीहा’ एच.एस. फुल्का ने थामा BJP का हाथ
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
महाराष्ट्र की राहुरी और बारामती सीट पर उपचुनाव, बीजेपी ने जारी किए उम्मीदवारों के नाम
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
7 साल बाद भारत पहुंच रहा दुनिया का सबसे सस्ता तेल, ईरान के खार्ग से वाडिनार पोर्ट पर आएगी 9.5 करोड़ लीटर की खेप
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
गाजियाबाद: मुस्लिम छात्रा से शादी करने वाले हिंदू शिक्षक की ससुरालवालों ने कर दी हत्या, मां बनने वाली थी पत्नी
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
साउथ में फीकी पड़ी ‘धुरंधर 2’, तमिल-तेलुगु में 1 करोड़ भी नहीं जुटा पाई
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
चार टीमों ने खोला जीत का खाता, अंक तालिका में किस टीम का दबदबा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
एक महीने तक सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने के फायदे,जानें क्यों बनाएं इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ रचा नया रिकॉर्ड
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
पेट सही से साफ नहीं होता? आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे और पाएँ तुरंत आराम
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
खीरा कब खाएं, जानें किस समय खाने से मिलते हैं सबसे ज्यादा सेहतमंद फायदे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे
केमिकल और डाई से बचकर बालों को नेचुरली काला करने के आसान तेल-नुस्खे