न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग का फैसला मानूंगा : अजित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बड़ा बयान सामने आया है। अजित पवार ने सोमवार को कहा कि वह राकांपा (NCP) के नाम और चुनाव चिह्न के संबंध में चुनाव आयोग के फैसले को स्वीकार करेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 25 Sept 2023 4:39:44

पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग का फैसला मानूंगा : अजित पवार

पुणे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रहे विवाद को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बड़ा बयान सामने आया है। अजित पवार ने सोमवार को कहा कि वह राकांपा (NCP) के नाम और चुनाव चिह्न के संबंध में चुनाव आयोग के फैसले को स्वीकार करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने एनसीपी के दोनों धड़ों (पवार गुट और अजित गुट) को 6 अक्टूबर को सुनवाई के लिए बुलाया है। पवार ने बताया कि शरद पवार गुट और अजित गुट के नेता आमने-सामने बैठेंगे, और जो फैसला लिया जाएगा, वह स्वीकार होगा।

दोनों गुटों ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया है और पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की है। पवार पुणे में भगवान गणेश के विभिन्न पंडालों के दौरे से इतर बात कर रहे थे। अजित पवार जुलाई में एनसीपी के आठ विधायकों के साथ महाराष्ट्र की शिंदे-बीजेपी सरकार में शामिल हो गए थे।

NCP के दोनों गुट, पार्टी के नाम और चिन्ह पर दावा जताने के मुद्दे पर चुनाव आयोग 6 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई की तैयारी कर रहे हैं। शरद पवार के नेतृत्व वाला NCP गुट भी सोमवार को इसी मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

मुझे CM नहीं बनना, मैं सिर्फ विकास के बारे में सोचता हूं- पवार

जब उनसे महाराष्ट्र स्पीकर द्वारा (शिवसेना के) 16 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने और मुख्यमंत्री को बदलने की संभावनाओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन सभी रिपोर्टों का कोई मतलब नहीं है। अजीत पवार ने कहा, “ऐसी खबरें उस दिन से चल रही हैं जब से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं। ये सभी खबरें निरर्थक हैं।”

इससे पहले 22 सितंबर को एनसीपी के अजित पवार गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को एक याचिका सौंपी थी, जिसमें पार्टी के संस्थापक शरद पवार से जुड़े 10 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई थी। अनिल भाईदास पाटिल ने कहा कि याचिका में जिन 10 विधायकों के नाम हैं, उनमें – जयंत पाटिल, जीतेंद्र अव्हाड, राजेश टोपे, रोहित पवार, अनिल देशमुख, प्राजक्त तनपुरे, बालासाहेब पाटिल, सुनील भुसारा, संदीप क्षीरसागर और सुमन पाटिल।

वहीं शरद पवार गुट ने पहले ही अजित पवार के साथ जाने वाले विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की थी। 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के 53 विधायक हैं, जिसमें नवाब मलिक और सुमन पाटिल जैसे विधायक तटस्थ रुख बनाए हुए हैं।

अजित पवार ने ज्यादातर विधायकों के समर्थन का किया दावा

अजित ने अपने चाचा शरद पवार द्वारा स्थापित एनसीपी के अधिकांश विधायकों के समर्थन का दावा किया था। उन्होंने चुनाव आयोग में पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर दावा किया है। शरद पवार गुट ने अजीत पवार गुट के कदम को चुनाव निकाय में चुनौती दी थी। जिसके बाद से फैसला अभी लंबित है।

शरद पवार गुट द्वारा उनके समूह में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में पूछे जाने पर अजीत पवार ने कहा कि वे अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इन सब विषयों पर चुनाव आयोग का फैसला ही अंतिम होगा और वो मुझे मान्य होगा। दोनों गुट चुनाव आयोग के पास गए हैं और हर कोई दी गई तारीखों पर अपना पक्ष रखेगा। जहां तक मेरा सवाल है, मैं चुनाव आयोग के अंतिम निर्णय को स्वीकार करूंगा।”

महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण पर कहा- सरकार से बात करेंगे

राज्य में मुस्लिम आरक्षण पर अजित पवार ने कहा कि पहले जब आरक्षण दिया गया था तो कोर्ट ने एजुकेशन में रिजर्वेशन की परमिशन दी थी, लेकिन रोजगार में नहीं। यह तीन पार्टियों की सरकार है। इसलिए मैं इस मुद्दे को CM और डिप्टी CM के सामने रखूंगा और इसका समाधान निकालने का प्रयास करूंगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज