न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : पति की कोरोना से मौत होने के बाद पत्नी ने भी जहर खाकर दी जान

मंगलवार को अजमेर जिले के ब्यावर में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पति की कोरोना से मौत होने के बाद पत्नी ने भी जहर खाकर जान दे दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Apr 2021 6:01:10

अजमेर : पति की कोरोना से मौत होने के बाद पत्नी ने भी जहर खाकर दी जान

मंगलवार को अजमेर जिले के ब्यावर में हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पति की कोरोना से मौत होने के बाद पत्नी ने भी जहर खाकर जान दे दी। मृतक 40 वर्षीय देवीसिंह की कोरोना से मौत हो गई और इसकी खबर सुनकर 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी ने भी कीटनाशक पीकर जान दे दी। मृतक देवीसिंह भाजपा का मंडल उपाध्यक्ष था। वह भीलवाड़ा पावर हाउस में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मामला राजियावास गांव का है। देवीसिंह मेहरात एक सप्ताह पहले ही गांव लौटा। सांस लेने में तकलीफ होने पर उसने जांच कराई तो वह कोरोना पॉजीटिव निकला। सोमवार शाम को तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह खुद ही ब्यावर चला गया। वहां राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती हुआ। जहां सुबह उसकी मौत हो गई।

अस्पताल की ओर से देवीसिंह की मौत की खबर घर वालों को दी गई। परिजन ब्यावर के लिए रवाना होने लगे। इस दौरान उसकी पत्नी लक्ष्मीदेवी ने जब पूछा तो घर वालों ने बताया कि देवीसिंह की तबीयत खराब हो गई है और उसे जयपुर ले जाने के लिए जा रहे हैं। इस पर वह भी साथ चलने की जिद करने लगी। जब उसे मना किया तो उसे शक हो गया। पति की मौत का पता चलते ही पत्नी लक्ष्मी बदहवास हो गई। वह घर के अन्दर गई और खेत में छिड़काव के लिए लाए गए कीटनाशक को पी लिया। बाद में घर वालों ने कीटनाशक छीना और उसे तुरन्त अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव परिजन को सौंप दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के एक भाई और माता-पिता हैं। भाई अलग रहते हैं। माता-पिता देवीसिंह के साथ ही रहते थे। दंपती के 7 और 11 साल के दो बच्चे थे, जो कि अब दादा-दादी के सहारे रह गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में

दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा

‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’

UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज

आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल