न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या मोदी विरोध के चलते राहुल गांधी देश के साथ 'गद्दारी' कर रहे हैं?

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस बार अपनी अमेरिका यात्रा में एक भारतीय नागरिक के रूप में सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Sep 2024 9:35:17

क्या मोदी विरोध के चलते राहुल गांधी देश के साथ 'गद्दारी' कर रहे हैं?

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस बार अपनी अमेरिका यात्रा में एक भारतीय नागरिक के रूप में सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी हैं। पहले उन्होंने भारत में सिखों की स्थिति को लेकर बहुत ही भड़काऊ, आपत्तिजनक और बेसिर पैर की बातें कीं। फिर भारत-विरोधी अमेरिकी सांसद के तौर पर कुख्यात इल्हान उमर से मुलाकात करके अपने बहुत ही खौफनाक मंसूबों का संकेत दे दिया।

आज की तारीख में राहुल गांधी एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर हैं। लेकिन, उन्होंने फिर से साबित कर दिया है कि वह ऐसे पद की जिम्मेदारी उठाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं हुए हैं। राहुल गांधी की हरकतों पर पूरी दुनिया के भारतवंशी सन्न हैं। देश में इसका बहुत ही ज्यादा विरोध भी हो रहा है।

सिखों को लेकर राहुल ने दिया बेहद भड़काऊ बयान

पहले बात करें भारत में सिखों की स्थिति पर दिए गए उनके मनगढ़ंत बयान की। उन्होंने अमेरिका के वर्जीनिया में सिखों की मौजूदगी वाले एक कार्यक्रम में एक सिख पत्रकार की ओर इशारा करते हुए कहा 'क्या आपको सिख होने के नाते भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत होगी? आपको कड़ा पहनने की अनुमति मिलेगी? क्या सिख गुरुद्वारा में जा सकेंगे?

विरोधी दल के नेता से भारत विरोधी नेता क्यों बन गए राहुल गांधी?

यह बयान देते वक्त राहुल को इस बात की चिंता जरा भी नहीं हुई कि ऐसा कहकर वह विरोधी दल के नेता से भारत विरोधी नेता बनने की ओर बढ़ रहे हैं। क्योंकि, उनके बयान को खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने फौरन लपक लिया और उसके सरगना गुरपतवंत सिंह पन्नू को अपना भारत-विरोधी एजेंडा आगे करना का मौका मिल गया।

सिख पत्रकार ने बताया उस कार्यक्रम में क्या हुआ था?

राहुल गांधी ने भलिंदर वीरमानी नाम के जिस सिख पत्रकार से उनका नाम पूछकर यह विवादास्पद बयान दिया था। उन्होंने एक टीवी चैनल को पूरे मामले के बारे में जो कुछ बताया है, वह तो कांग्रेस नेता के लिए और भी ज्यादा शर्मनाक है।

राहुल ने जो कहा वह बिल्कुल गलत है- कार्यक्रम में मौजूद सिख पत्रकार

वीरमानी का कहना है, 'मेरा नाम पूछकर उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में सिखों को आजादी नहीं है... वे न तो पगड़ी पहनकर गुरुद्वारों में जा सकते हैं, न कड़ा पहन सकते हैं...इस तरह की कई और कड़वी बातें उन्होंने कहीं......उनका मानना था कि भारत में ये जो धार्मिक चिन्ह हैं उनपर आजादी नहीं है....उन्हें पहनने की आजादी नहीं है, जो कि बिल्कुल ही गलत है....'

वे आगे बोले, 'मैं उनसे पूछना चाहता था कि आप ऐसा क्यों कह रहे हैं, मैं भारत का ही हूं और यहां कुछ समय के लिए आया हुआ हूं....लेकिन भारत में मुझे कभी ऐसी कोई प्रॉब्लेम नहीं फेस करनी पड़ी.....मैं गुरुद्वारों में भी जाता हूं...लोगों से भी मिलता हूं....।'

पाकिस्तान परस्त अमेरिकी सांसद के साथ राहुल की बैठक

इसी तरह से राहुल गांधी को अमेरिका में एक और भारत-विरोधी एजेंडा को आगे बढ़ाने का मौका मिला। उन्होंने भारत-विरोध के लिए कुख्यात अमेरिकी सांसद इल्हान उमर के साथ बैठक की और पता नहीं किस बात का गौरव करते हुए तस्वीरें भी खिंचाव लीं।

जबकि, इल्हान वही अमेरिकी नेता हैं जिन्हें पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (PoK) भेजा था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जो सीधे या परोक्ष रूप से मुस्लिम ब्रदरहूड और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रति सहानुभूति रखने वाले हैं।

'बस करो नेताजी बहुत हो गया!'

कांग्रेस में शायद ही आज कोई बचा है जो राहुल गांधी के भारत-विरोध मानसिकता पर सवाल भी कर सके। लेकिन, मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने जरूर थोड़ी-बहुत हिम्मत दिखाने की कोशिश की है।

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने एक्स पर लिखा है, 'लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा विवादों में घिरती नजर आ रही है। उन्होंने भारत विरोधी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से भी मुलाकात की है। बस करो नेताजी बहुत हो गया!!'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं