न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागपुर में क्यों भड़की हिंसा? अफवाहों से आगजनी तक, जानें पूरा मामला

नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़कने की खबरें सामने आईं जब अफवाह फैली कि एक प्रदर्शन के दौरान धर्मग्रंथ जलाया गया। पथराव में 20-22 पुलिसकर्मी घायल हुए, कई वाहन जलाए गए और दुकानों में तोड़फोड़ हुई। हालात काबू में करने के लिए प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया और 15 लोगों को गिरफ्तार किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 8:51:21

नागपुर में क्यों भड़की हिंसा? अफवाहों से आगजनी तक, जानें पूरा मामला

नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़कने की खबरें सामने आईं, जब एक अफवाह फैली कि एक संगठन के प्रदर्शन के दौरान एक धर्मग्रंथ को जलाया गया। इस दौरान हुए पथराव में 20 से 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने महल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। इसके बाद हंसपुरी इलाके में भी हिंसा की घटनाएं हुईं, जहां उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की, पथराव किया और वाहनों को आग लगा दी। स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने नागपुर के कई इलाकों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने बताया कि कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू रहेगा, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।

पुलिस उपायुक्त गंभीर रूप से घायल

महल इलाके में उपद्रव के बाद घेराबंदी अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी भी पथराव में घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, हिंसा से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र चिटनिस पार्क से लेकर शुक्रवारी तालाब रोड रहा, जहां दंगाइयों ने कई चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने स्थानीय लोगों के घरों पर भी पथराव किया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।

कैसे भड़की हिंसा?

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर शाम बजरंग दल के सदस्यों ने महल इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। इसी दौरान अफवाह फैली कि आंदोलन के दौरान एक धर्मग्रंथ को जलाया गया, जिससे माहौल बिगड़ गया। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी, जिससे मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया।

गणेशपेठ थाने में शाम को कथित तौर पर धर्मग्रंथ जलाने की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग महल इलाके में इकट्ठा होने लगे। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया। वर्तमान में प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

पथराव के बाद पुलिस की कार्रवाई

चिटनिस पार्क इलाके में पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारियों के अनुसार, अन्य इलाकों से भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने केवल औरंगजेब का पुतला जलाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज