न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना से रिकवर होने के बाद भी आप ओमिक्रॉन से हो सकते हैं संक्रमित: WHO

WHO का कहना है कि कोरोना रिकवरी के बाद भी ओमिक्रॉन से दोबारा इन्फेक्शन होने का खतरा होता है। ये वैरिएंट हमारे इम्यून सिस्टम को बड़ी आसानी से चकमा दे सकता है यानी अगर पिछले दो सालों में आप कोरोना से संक्रमित हुए है तो आपको ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पूरी संभावना बनी रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 2:41:06

कोरोना से रिकवर होने के बाद भी आप ओमिक्रॉन से हो सकते हैं संक्रमित: WHO

पूरी दुनिया में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के चलते एक बार फिर मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई हैं. पिछले 24 घंटों में पूरी दुनिया में कोरोना से संक्रमित करीब 27 लाख लोग मिले। पूरी दुनिया में 26.96 लाख नए कोरोना केस मिले हैं और 6,369 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को अमेरिका में एक बार फिर सबसे ज्यादा 8.49 लाख केस मिले हैं। वहीं, फ्रांस में 3.28 लाख, ब्रिटेन में 1.78 लाख, भारत में 1.41 लाख, स्पेन में 1.15 लाख, अर्जेंटीना में 1.10 लाख और इटली में 1.08 लाख कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या ओमिक्रॉन पहले ही कोविड से रिकवर हो चुके मरीजों को भी अपनी चपेट में लेता है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इसका जवाब हां है।

WHO का कहना है कि कोरोना रिकवरी के बाद भी ओमिक्रॉन से दोबारा इन्फेक्शन होने का खतरा होता है। ये वैरिएंट हमारे इम्यून सिस्टम को बड़ी आसानी से चकमा दे सकता है यानी अगर पिछले दो सालों में आप कोरोना से संक्रमित हुए है तो आपको ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पूरी संभावना बनी रहती है।

WHO के अनुसार, 'जिन लोगों को पहले कोरोना हो चुका है, उन्हें डेल्टा के मुकाबले ओमिक्रॉन होने का खतरा 4-5 गुना ज्यादा है। इसका कारण- मरीजों का इम्यून सिस्टम ओमिक्रॉन की तुलना में डेल्टा वैरिएंट को जल्दी पहचान लेता है। ओमिक्रॉन में कुछ ऐसे म्यूटेशन्स मौजूद हैं, जिनके चलते इम्यून सिस्टम इसे आसानी से नहीं पकड़ पाता।'

WHO यूरोप के रीजनल डायरेक्टर हैंस हेनरी पी क्लुगे कहते हैं कि ओमिक्रॉन किसी भी इंसान को अपनी चपेट में ले सकता है। इनमें बच्चे, बूढ़े, जवान, कोरोना से रिकवर हुए, वैक्सीनेटेड और अनवैक्सीनेटेड लोग शामिल हैं। क्लुगे कहते हैं कि ये वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। अगर गंभीर रूप से बीमार होने से बचना है तो वैक्सीन लगवाना, पर्याप्त टेस्टिंग करना, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करना, अस्पतालों में सारे प्रबंध करना और हेल्थकेयर वर्कर्स को सपोर्ट करना बहुत जरूरी है। क्लुगे की मानें तो हर 5 में से 1 हेल्थकेयर वर्कर आज डिप्रेशन और चिंता का शिकार है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी ये परेशानियां कोरोना महामारी की ही देन हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती