Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत, इन नेताओं की ओर से मिली बधाई

पश्चिम बंगाल में अब ये लगभग साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। ऐसे में TMC प्रमुख ममता बनर्जी को देशभर के तमाम नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिलने लगे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 May 2021 6:11:53

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जीत, इन नेताओं की ओर से मिली बधाई

पश्चिम बंगाल में अब ये लगभग साफ हो गया है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। ऐसे में TMC प्रमुख ममता बनर्जी को देशभर के तमाम नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिलने लगे हैं।

ममता बनर्जी की जीत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बधाई दी है। उद्धव ठाकरे ने कहा, 'ममता बनर्जी बंगाल की जनता के स्वाभिमान के लिए अकेली लड़ रही थी, उनकी हिम्मत की दाद देनी चाहिए। अंत मे उनकी विजय हुई। इस विजय का श्रेय बंगाल की शेरनी को देना चाहिए। पीएम, गृहमंत्री के साथ-साथ पूरी केंद्र सरकार और राज्य सरकारें ममता बनर्जी को हराने के लिए एक हो गई थी, लेकिन सभी शक्तियों को धूल में उड़ाते हुए ममता बनर्जी को विजय मिली। मैं उनकी और बंगाल की जनता का अभिनंदन करता हूं। अब राजनीति खत्म कर सबको मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने पर ध्यान देना चाहिए।'
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी ने स्पष्ट संदेश भेजा है कि मोदी जी और अमित शाह जी अजेय नहीं हैं। उन्हें भी हराया जा सकता है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ममता बनर्जी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'दीदी, ममता बनर्जी जी और पश्चिम बंगाल की जनता को इस शानदार जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।'

जीत के बाद ममता ने कही ये बात

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद ममता बनर्जी ने जनता का शुक्रियाअदा किया है। ममता ने कहा- मैं सभी से विनती करती हूं कि विजय जुलूस न निकालें। सभी लोग अपने-अपने घर वापस लौट जाएं। मैं शाम को 6 बजे के बाद मीडिया को संबोधित करूंगी। बता दे, पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा मुकाबला यानी नंदीग्राम का चुनाव ममता बनर्जी ने जीत लिया है। ये बंगाल चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट थी। शुरुआत में तो शुभेंदु अधिकारी काफी समय तक इस सीट पर आगे चले थे, लेकिन बाद में ममता ने बढ़त बनाई। 16वे राउंड में ममता बनर्जी 6 वोटों से पीछे हुई थीं, लेकिन आखिर तक आते-आते उन्होंने नंदीग्राम का रण 1200 वोट से जीत लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका