न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पूरी तरह बदली मौसम की रंगत, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, समुद्री इलाकों में बारिश ने पैदा किए बाढ़ के हालात

पहाड़ों से उतरी ठंड अब मैदानी इलाकों में तेजी से अपने पैर पसार रही है। बढ़ती ठंड ने लोगों को पूरी तरह से गरम कपड़ों से ढंक दिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 23 Nov 2023 7:36:14

पूरी तरह बदली मौसम की रंगत, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, समुद्री इलाकों में बारिश ने पैदा किए बाढ़ के हालात

नई दिल्ली। मौसम ने पूरी तरह से करवट बदल ली है। पहाड़ों से उतरी ठंड अब मैदानी इलाकों में तेजी से अपने पैर पसार रही है। बढ़ती ठंड ने लोगों को पूरी तरह से गरम कपड़ों से ढंक दिया है। वहीं दूसरी ओर मौसम ने अपनी एक अलग छवि दक्षिण भारत में पेश की है। दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु राज्य में मानसून से कहीं अधिक बारिश हो रही है, जिससे वहाँ बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

भारत के दक्षिण राज्य केरल और तमिलनाडु में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से केरल में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, जबकि तमिलनाडु में सड़कें तालाब में बदल गई हैं। वहीं, भारतीय मौसम विभाग इन दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि आज तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होगी। इसके अलावा 25 नवंबर से 27 नवंबर तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है।

केरल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात

गौरतलब है कि कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से केरल के विभिन्न इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। अधिकारियों ने लोगों से ऊचाई वाले और निचले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। इडुक्की और पथानामथिट्टा जिलों के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की सूचना मिली है, जबकि निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूलों में छुट्टी

पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की बात करें तो, यहां के कई जिलों में भी भारी बारिश देखी गई है, जिसकी वजह से भारी मात्रा में सड़कों पर पानी जम गया है। राज्य के कई जिलों के अधिकारियों ने बारिश की चेतावनी के बाद स्कूलों में छुट्टी के निर्देश दिये हैं। इनमें तेनकासी, विरुथुनगर, पुधुकोट्टई, नीलगिरि, थेनी, थिरुनेलवेली, कन्याकुमारी और थूथुकुडी सहित आठ जिले शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स