न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मर्सिडीज की नई EV लांच, कीमत 1.55 करोड़ रुपये, नितिन गडकरी बोले- मैं मिडिल क्लास से हूं, नहीं खरीद सकता आपकी कार

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने शुक्रवार को पुणे के चाकन में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से भारत में अपनी पहली असेंबल की गई कार EQS 580 4MATIC EV को लॉन्च किया। मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार ‘EQS 580 4MATIC EV’ की कीमत 1.55 करोड़ रुपये है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 01 Oct 2022 10:17:14

मर्सिडीज की नई EV लांच, कीमत  1.55 करोड़ रुपये, नितिन गडकरी बोले- मैं मिडिल क्लास से हूं, नहीं खरीद सकता आपकी कार

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने शुक्रवार को पुणे के चाकन में स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से भारत में अपनी पहली असेंबल की गई कार EQS 580 4MATIC EV को लॉन्च किया। मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार ‘EQS 580 4MATIC EV’ की कीमत 1.55 करोड़ रुपये है। लॉन्च के मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को जर्मन प्रीमियम कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) से भारत में अधिक से अधिक कारें प्रोडक्शन करने का आग्रह किया ताकि भारत में मिडिल क्लास लोग इसे खरीद सकें। इसके साथ ही गडकरी ने मजाक में कहा कि मौजूदा कीमत पर वह भी लक्जरी कार को अफोर्ड नहीं कर सकते।

गडकरी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का एक बड़ा बाजार है और यह हर दिन और बड़ा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कारों की लागत तभी घटेगी, जब आप इसका उत्पादन बढ़ाएंगे। हम मिडिल क्लास के लोग हैं, यहां तक ​​कि मैं भी आपकी कार नहीं खरीद सकता।

बता दे, मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार ‘SUV EQC’ अक्टूबर 2020 में लॉन्च की थी। यह पूरी तरह से इंपोर्ट की गई कार है और इसकी कीमत 1.07 करोड़ है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में कुल 15.7 लाख रजिस्टर्ड इलेक्ट्रिक वाहन हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल का साइज इस समय करीब 7.8 लाख करोड़ रुपये है और मेरा सपना इसे 15 लाख करोड़ रुपये की इंडस्ट्री बनाना है।

गडकरी ने कहा कि हमारे रिकॉर्ड के अनुसार, हमारे पास 1.02 करोड़ वाहन स्क्रैपिंग के लिए तैयार हैं जबकि हमारे पास केवल 40 स्क्रैपिंग यूनिट्स हैं। मेरा अनुमान है कि हम एक जिले में चार स्क्रैपिंग यूनिट खोल सकते हैं और बहुत आराम से हम ऐसी 2,000 यूनिट्स खोल सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि मेरा सुझाव है कि आप कुछ ऐसी यूनिट्स स्थापित कर सकते हैं जो आपको रीसाइक्लिंग के लिए कच्चा माल देगी जिससे आपकी कंपोनेंट लागत 30% तक कम हो जाएगी। सरकार ऐसी सुविधाओं को प्रोत्साहित कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज