न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगस्त-दिसंबर के बीच 2 अरब वैक्सीन डोज, सरकार के इस दावे पर वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग ने जताई शंका, कही ये बात

केंद्र द्वारा अगस्त से दिसंबर के बीच देश में 2 अरब से अधिक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने वाले दावे पर प्रख्यात वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर गगनदीप कांग ने संशय जाहिर किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 May 2021 3:58:08

अगस्त-दिसंबर के बीच 2 अरब वैक्सीन डोज, सरकार के इस दावे पर वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग ने जताई शंका, कही ये बात

केंद्र द्वारा अगस्त से दिसंबर के बीच देश में 2 अरब से अधिक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने वाले दावे पर प्रख्यात वायरोलॉजिस्ट डॉक्टर गगनदीप कांग ने संशय जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट (SII) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) जैसे वैक्सीन निर्माताओं की उत्पादन क्षमता में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है ऐसे में अगस्त से दिसंबर तक वैक्सीन की 2 अरब खुराक मिल पाना मुश्किल है।

मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में गगनदीप कांग ने वैक्सीन की खुराकों को लेकर सरकार के प्लान पर शक जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब तक भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन और जाइडस कैडिला की डीएनए वैक्सीन की प्रभावी क्षमता को लेकर पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। कांग के मुताबिक, 'मैं इस प्रोजेक्शन को संशय से देखती हूं। अगर आपको याद हो, तो हमें पिछले साल कहा गया था कि दिसंबर तक सीरम इंस्टीट्यूट 10 करोड़ से ज्यादा और भारत बायोटेक 1 करोड़ से अधिक डोज तैयार कर लेगी। लेकिन हमें पता है, ऐसा हुआ नहीं।' डॉ कांग ने सरकार की सूची में शामिल दूसरी वैक्सीन को लेकर भी सवाल उठाया और कहा कि अब तक उनके पास डेटा नहीं हैं।

बता दें कि गगनदीप कांग वैक्सीन के रिसर्च और इस्तेमाल पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सलाहकार समिति की भी सदस्य हैं। इससे पहले उन्होंने क्लीनिकल ट्रायल के दौरान ही भारत बायोटेक को मंजूरी देने पर भी सवाल उठाया था। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों कोरोना वायरस के खिलाफ प्रभावी हैं।

बता दें कि अभी देश में अभी तक केवल दो वैक्सीन- भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की बनाई जा रही कोविशील्ड (Covishield) ही मुख्यतौर पर लोगों को वैक्सीन के रूप में लगाई जा रही है। इसके साथ ही पिछले हफ्ते स्पूतनिक-V वैक्सीन की शुरुआत भी की गई। पिछले हफ्ते शुक्रवार को इसकी पहली डोज डॉ रेड्डी लैब में कस्टम फार्मा सर्विसेज के ग्लोबल हेड दीपक सपरा ने हैदराबाद में दी गई थी। उन्‍हें 21 दिन बाद वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। स्पुतनिक वी वैक्सीन के आयातित खुराकों की पहली खेप 1 मई को भारत में उतरी थी और 13 मई, 2021 को केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला, कसौली से इसे विनियामक मंजूरी मिली। कंपनी की ओर से कहा गया है कि आगामी महीनों में आयातित वैक्सीन डोज की अतिरिक्त खेप आने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
PM मोदी की युवाओं को सलाह- शॉर्टकट के पीछे न भागें, रील और सोशल मीडिया के दौर में पढ़ें ऑटोबायोग्राफी
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
जंतर-मंतर पर फिर दिखेगा छात्र आंदोलन का रंग, CJP के अभिजीत दीपके ने किया सीजन-2 का ऐलान
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने MCOCA लगाने के दिए संकेत
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
FCRA संशोधन बिल पर सरकार ने लिया यू-टर्न? JPC को भेजा गया प्रस्ताव, विपक्ष ने उठाए सवाल
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
अमित शाह ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी बोले- 'We Don't Care'; संसद में गतिरोध बरकरार
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
संसद में गतिरोध पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर निशाना, बोले- सरकार चर्चा को तैयार, फिर बहस से क्यों बच रहा विपक्ष?
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
अजित पवार के निधन के बाद NCP में संगठन को लेकर बढ़ी खींचतान, चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
Bigg Boss 20 में नया ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा 'एक्स्ट्रा जीवनदान'; 6 सितंबर से शुरू होगा शो
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
‘मिर्जापुर द मूवी’ के सितारों ने ली मोटी फीस, कालीन भैया की रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
मुंबई के कुर्ला में बारिश के बीच भूस्खलन से बड़ा हादसा, 2 की मौत; 4-5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
समोसे-पराठे खाकर भी 68 की उम्र में इतने फिट हैं सनी देओल, फिटनेस का ये 1 नियम जरूर अपनाते हैं!
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
हिमाचल प्रदेश: पत्नी अमृतसर में, पिता ने 6 साल के बेटे को उफनती रावी नदी में फेंका, फिर खुद बुलाई पुलिस
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
रवि किशन के वायरल होने से परेशान हुईं पत्नी? बोलीं- ‘घर में बंद कर देते हैं, न निकलेंगे न वायरल होंगे’
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प
लिवर की सफाई के लिए कौन-से ड्रिंक्स पिएं? एक्सपर्ट्स ने बताए कुछ असरदार और हेल्दी विकल्प