Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतिम दौर में विक्की-कटरीना के शादी की तैयारियां, 7 लाख रुपए टैरिफ वाले रूम में रुकेंगे दोनों, सुइट में गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल

राजस्थान के सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जल्द ही शादी होने जा रही हैं जिसकी तैयारियां अंतिम दौर में है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के कार्यक्रम 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होंगे। दोनों 9 दिसंबर को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 12:30:52

अंतिम दौर में विक्की-कटरीना के शादी की तैयारियां, 7 लाख रुपए टैरिफ वाले रूम में रुकेंगे दोनों, सुइट में गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल

राजस्थान के सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जल्द ही शादी होने जा रही हैं जिसकी तैयारियां अंतिम दौर में है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के कार्यक्रम 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक होंगे। दोनों 9 दिसंबर को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। 7 दिसंबर को संगीत और 8 दिसंबर को मेंहदी की रस्म होगी। जबकि होटल की बुकिंग 12 दिसम्बर तक की गई है। शादी के प्रोग्राम के बाद दोनों अपने सभी स्पेशल गेस्ट को रिसेप्शन भी देने वाले हैं। 10 दिसम्बर को रिसेप्शन होगा। शादी की तैयारियों का जिम्मा 6 अलग-अलग वेंडर्स को सौंपा गया है। यह वेंडर्स फ्लोवर्स, डेकोरेटिव, सिक्योरिटी, ट्रांसपोटेशन, फूड और जंगल सफारी की व्यवस्था करवाएंगे।
कटरीना कैफ व विक्की कौशल अपने फैमिली मेंबर के साथ 6 दिसंबर को चेक इन और 11 दिसंबर को चेक आउट करेंगे। होटल सिक्स सेंसेस में तब्दील हुए 700 साल पुराने इस किले में विक्की और कटरीना के लिए अलग-अलग रॉयल सुइट बुक किए गए हैं। दोनों के लिए इस होटल के सबसे महंगे सुइट राजा मानसिंह व रानी पद्मावती बुक रहेंगे। इनका वन नाइट स्टे टैरिफ 7 लाख रुपए का है। राजा मानसिंह सुइट में विक्की कौशल और रानी पदमावती सुइट में कटरीना कैफ रूकेंगी। दोनों के मैनेजर पहले ही शादी से जुड़ी सभी तैयारियों का फीडबैक ले चुके हैं। इन दोनों सुइट की खासियत है कि इनमें गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है। इसके अलावा इन दोनों सुइट से अरावाली की पहाड़ियां भी नजर आती है। विक्की-कटरीना के लिए रूम बुक होने के बाद इनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस पूरे एरिया को स्पेशल सिक्योरिटी में रखा गया है और यहां किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच दिसम्बर को 100 बाउंसर जयपुर से सवाई माधोपुर आएंगे। इनके लिए मीणा धर्मशाला बुक करवाई गई है। वीआईपी गेस्ट की सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका