न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीज, अब तक 600 मिले; 48 से ज्यादा मौतें

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 600 मरीज मिल चुके है वहीं, इस संक्रमण से 48 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 May 2021 1:51:07

UP में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीज, अब तक 600 मिले; 48 से ज्यादा मौतें

उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस (Black Fungus) के मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 600 मरीज मिल चुके है वहीं, इस संक्रमण से 48 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। मेरठ में पिछले 24 घंटे के अंदर इंजेक्शन और दवा न मिलने से 5 मरीजों की मौत हो गई। इन मरीजों को एम्फोटेरोसीन-बी इंजेक्शन की जरूरत थी, लेकिन समय पर नहीं मिलने की वजह से इनकी मौत हो गई। मेरठ में रविवार को ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 95 का आंकड़ा पार कर गई। यहां अब तक 12 से अधिक मौतें ब्लैक फंगस से हो चुकी हैं। डॉक्टर्स के अनुसार अभी जितने मेरठ में मरीज हैं उनके हिसाब से 1800 इंजेक्शन की जरूरत है, लेकिन अभी केवल 100 इंजेक्शन उपलब्ध हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, समय पर मरीजों को एम्फोटेरोसीन-बी इंजेक्शन न मिलने से संक्रमण नाक से साइनस में होते हुए ब्रेन तक पहुंच रहा है और इससे मरीजों की मौत हो जा रही है। उधर, वाराणसी में भी फंगस के 2 मरीजों ने जान गंवा दी। गोरखपुर और लखनऊ में एक-एक मरीज की मौत हुई।

उधर, लखनऊ में मरीजों की संख्या 205 हो गई है। रविवार को 15 नए मरीज मिले। 19 लोगों का सफल ऑपरेशन हुआ। वाराणसी में अब तक 84 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 6 लोग जान गंवा चुके हैं। गोरखपुर में 29 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब तक कुल 40 मरीजों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उधर कानपुर में ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार ने यहां हैलट अस्पताल में ब्लैक फंगस सेंटर बनाने का फैसला लिया है। इसका खाका तैयार हो रहा है। इस ब्लैक फंगस सेंटर में कोविड और नॉन कोविड मरीजों के लिए अलग-अलग वार्ड होंगे। इसके अलावा, एक्सपर्ट्स और मेडिसिन की उपलब्धता का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरबी कमल ने बताया कि ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इस सेंटर में कानपुर के अलावा कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज जिले के मरीजों का भी इलाज होगा। डॉ आरबी कमल ने बताया की सेंटर तैयार होने में लगभग 10 से 12 दिन लग जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल