Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मास्क नहीं लगाने वालों के लिए सबक! कोरोना तो खत्म हो गया कहने वाले इस BJP विधायक की हुई मौत

कोरोना को हलके में लेना और बिना मास्क घूमना लोगों को भारी पड़ रहा है। यह सबक UP के बरेली में नवाबगंज विधानसभा सीट से BJP विधायक रहे केसर सिंह गंगवार की मौत से लिया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Apr 2021 1:34:59

मास्क नहीं लगाने वालों के लिए सबक! कोरोना तो खत्म हो गया कहने वाले इस BJP विधायक की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण हालत बेकाबू हो गए हैं। देश की हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है दुनिया में 40 से 45 फीसदी मामले भारत के ही हैं। कोरोना को हलके में लेना और बिना मास्क घूमना लोगों को भारी पड़ रहा है। यह सबक UP के बरेली में नवाबगंज विधानसभा सीट से BJP विधायक रहे केसर सिंह गंगवार की मौत से लिया जा सकता है। केसर सिंह की कोरोना संक्रमण की वजह से 28 अप्रैल को मौत हो गई। उनकी मौत के बाद एक न्यूज चैनल का वीडियो सामने आया है। वीडियो उस वक्त का है जब केसर सिंह विधानसभा पहुंचे थे। उस दौरान एक रिपोर्टर ने विधायक से पूछा कि कोरोना के समय में आप बिना मास्क के घूम रहे है। इसके जवाब में विधायक ने कहा था कि मास्क...अब कोविड खत्म हो गया है। अब कोविड कहां रखा है?...ऐसा कहकर वे मोबाइल पर बात करते हुए आगे निकल गए।
10 अप्रैल को हुए थे संक्रमित

लेकिन 10 अप्रैल को केसर सिंह गंगवार की हालत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें बरेली के राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमित होने के बाद केसर सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को 18 अप्रैल को चिट्ठी लिखी थी। जिसमें लिखा था कि बरेली के श्रीराम मूर्ति स्मारक अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने गहन चिकित्सा और प्लाज्मा थेरेपी की सलाह दी है। ऐसे में उन्हें तुरंत दिल्ली के मैक्स अस्पताल में एक बेड दिलवा दें, लेकिन फिर भी विधायक को मैक्स अस्पताल में जगह नहीं मिली। मजबूरन उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान 2 दिन पहले केसर सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप है कि केसर सिंह को 24 घंटे तक एक ICU बेड नहीं मिल पाया था। विधायक के बेटे विशाल गंगवार ने भी योगी सरकार पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि UP सरकार अपने ही विधायक का इलाज नहीं करा पा रही है। विशाल ने कहा था कि मुख्यमंत्री ऑफिस में बार-बार कॉल करने के बाद भी कोई फोन नहीं उठा रहा है। प्रदेश में 3 लाख से जायदा एक्टिव केस

बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात बेहद खराब हो चुके है। उत्तर प्रदेश में तमाम बंदिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण काबू में आने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को प्रदेश में 29 हजार 824 नए मरीज मिले थे और 266 मरीजों की मौत हो गई थी। इस दौरान 35 हजार 903 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन गुरुवार यानी आज एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल आया है। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो 35 हजार 156 नए मरीज मिले। वहीं, 258 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 25 हजार 613 लोगों ने कोरोना को मात दी और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। आज मिले मरीजों के बाद प्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3,09,237 पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से अब तक BJP के 3 विधायकों और 2 मंत्रियों की मौत हो चुकी है। केसर सिंह से पहले 23 अप्रैल को लखनऊ के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश श्रीवास्तव का निधन हुआ था। उसी दिन औरैया सदर के भाजपा विधायक रमेश दिवाकर की मौत हुई थी। वहीं, कोरोना की पहली लहर में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और कमला रानी वरुण की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका