न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: हटाए गए 11000 लाउडस्पीकर, 35000 से ज्यादा की आवाज को किया गया कम

उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों से अब तक करीब 10,923 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है वहीं करीब 35,221 लाउडस्पीकरों की आवाज को कम किया जा चुका है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि न्होंने बताया कि जिन लाउडस्पीकरों को हटाया गया है, वे बिना अनुमति बजाए जा रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 1:46:25

UP News: हटाए गए 11000 लाउडस्पीकर, 35000 से ज्यादा की आवाज को किया गया कम

उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों से अब तक करीब 10,923 लाउडस्पीकरों को उतारा जा चुका है वहीं करीब 35,221 लाउडस्पीकरों की आवाज को कम किया जा चुका है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि जिन लाउडस्पीकरों को हटाया गया है, वे बिना अनुमति बजाए जा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गृह विभाग ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर जिलों से 30 अप्रैल तक रिपोर्ट मांगी है। एडीजी ने बताया कि जिन लाउडस्पीकरों को जिला प्रशासन से अनुमति लिए बिना लगाया गया है या जहां तय की गई संख्या से ज्यादा लाउडस्पीकर मिले हैं, उन्हें अनधिकृत माना गया है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक लखनऊ जोन में सबसे ज्यादा 2,395 लाउडस्पीकर हटाए गए हैं। इसके बाद गोरखपुर जोन में 1,788, वाराणसी जोन में 1,366 और मेरठ जोन में 1204 लाउडस्पीकर उतारे गए हैं। इसी तरह लखनऊ जोन में सबसे ज्यादा 7,397 फिर बरेली में 6,257 और मेरठ में 5,976 लाउडस्पीकरों की आवाज कम कर उसे तय मानक के अनुसार कर दिया गया है। आपको बता दे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले हफ्ते वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था पर समीक्षा बैठक के दौरान कहा था कि लोगों को अपनी आस्था के अनुसार धार्मिक प्रथाओं को करने की स्वतंत्रता है। उन्होंने इस दौरान कहा था कि लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसकी आवाज परिसर से न निकले। लोगों को किसी तरह की समस्या न हो।

कहां-कितनी हुई कार्रवाई

बरेली

दरगाह-ए-आला हजरत से लाउडस्पीकर हटाया गया, 150 से ज्यादा धार्मिक स्थानों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज कम की गई।

हमीरपुर

सदर तहसील में 40 मस्जिद और 61 मंदिरों से लाउडस्पीकर उतारे गए।

इटावा

156 लाउडस्पीकर हटाए गए जबकि 67 की आवाज मानक के मुताबिक की गई।

मिर्जापुर

93 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए, 107 की आवाज कम की गई।

सहारनपुर

28 मंदिरों में जबरन लाउडस्पीकर लगवाने वाले हिंदू योद्धा परिवार संगठन के अध्यक्ष चौधरी विश सिंह को गिरफ्तार किया गया।

पक्षपातपूर्ण होने के आरोप बेबुनियाद

वहीं कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने लाउडस्पीकर को लेकर की जारी कार्रवाई के पक्षपातपूर्ण होने के आरोप बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पहले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल शहरी और इफ्तारी का समय बताने के लिए किया जाता था लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ मंदिर में भी लाउडस्पीकर स्पीकर की आवाज को कम किया गया। कई मंदिर-मस्जिद ने खुद ही आवाज कम कर ली। सभी के लिए एक सा नियम बनाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात