न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली को मिला फिल्म में लीड रोल का मौका!

प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा को अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने का मौका मिला है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 4:43:39

महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली को मिला फिल्म में लीड रोल का मौका!

प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा को अब बड़े पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने का मौका मिला है। फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने अपनी आगामी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मोनालिसा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट करने का ऑफर दिया है। मोनालिसा और उनके परिवार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। फिल्म में मोनालिसा एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में अप्रैल से जून तक की जाएगी। फिल्म के रिलीज की संभावित तारीख अक्टूबर या नवंबर तय की गई है। शूटिंग शुरू होने से पहले मोनालिसा को मुंबई में तीन महीने की एक्टिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। फिलहाल, मोनालिसा और उनका परिवार महाकुंभ में प्रशंसकों द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण मध्य प्रदेश के महेश्वर लौट गया है। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा और उनकी टीम जल्द ही महेश्वर पहुंचकर मोनालिसा और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। यहीं पर उनके साथ साइनिंग कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मोनालिसा का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो वह हर जगह चर्चा का विषय बन गईं। निर्देशक सनोज मिश्रा ने उनका वीडियो देखकर उन्हें फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया। उन्होंने मोनालिसा को तलाशते हुए प्रयागराज महाकुंभ का रुख किया, जहां उनकी मुलाकात मोनालिसा के परिवार से हुई। फिल्म निर्माता ने मोबाइल फोन पर मोनालिसा और उनके पिता से बातचीत की और अपनी फिल्म का प्रस्ताव रखा। परिवार ने इस प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार किया।

मोनालिसा की सादगी पर क्या बोले डायरेक्टर

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा की मुस्कुराहट बेहद आकर्षक है और उनकी सादगी सबसे अलग बनाती है। बिना मेकअप के भी वह स्वाभाविक रूप से खूबसूरत लगती हैं। सनोज मिश्रा के मुताबिक, मोनालिसा में कोई बनावट नहीं है, और यही बात उन्हें खास बनाती है। मिश्रा ने बताया कि बॉलीवुड के कई अन्य लोग भी मोनालिसा की खूबसूरती और सादगी से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने इशारा किया कि कुछ और निर्माता भी जल्द ही उन्हें अपनी फिल्मों में मौका दे सकते हैं। इस बीच, मोनालिसा को एक नई परेशानी का सामना करना पड़ा है। उनकी सोशल मीडिया आईडी किसी ने हैक कर ली और उसे ब्लॉक कर दिया है। यह घटना उनकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है, लेकिन यह उनके लिए चिंता का विषय भी बन गई है।

सनोज मिश्रा का अब तक का सफर

सनोज मिश्रा ने अब तक एक दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में काशी टू कश्मीर, डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल, लफंगे नवाब, गांधीगिरी, शशांक, गजनवी, और राम की जन्मभूमि शामिल हैं। मिश्रा ने कहा कि मोनालिसा के साथ काम करना उनके लिए भी खास अनुभव रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात